-
प्रश्नज्योतिष के पाँच पुष्प
₹60.00पुस्तक के बारे में
“प्रश्न-ज्योतिष” के द्वारा मानवीय जिज्ञासाओं की शान्ति सम्भव है। जिन लोगों के जन्म के समय का ठीक ज्ञान नहीं है, उनके लिए प्रश्नकुण्डली अत्यावश्यक है। विद्वान लेखक ने अपनी इस लघु पुस्तक में भारतीय ज्योतिष के पाँच मूल ग्रन्थ क्रमशः वाराहमिहिर की रचना “दैवज्ञवल्लभा”, पृथुयशस् की रचना “षपंचाशिका”, पद्मप्रभुदेव विरचित “भुवन दीपक”, नलकंठ रचित “प्रश्न तंत्र”, तथा भयेसल रचित “आर्यासप्तति” को जो एक स्थान पर एकत्रित करके सरल तथा सुबोध हिन्दी भाषा में प्रस्तुत किया है वह ज्ञान-भण्डार की दृष्टि से स्वागत योग्य है। इसके पूर्व ऐसा शोधपूर्ण ऐतिहासिक ग्रन्थ इस विषय पर पहले किसी ने लिखने का प्रयास नहीं किया है।₹75.00 -
प्रारंभिक फलित ज्योतिष
₹320.00पुस्तक-सार
प्रत्येक जन्मकुंडली के ग्रह जातक के जीवन पर दो प्रकार का प्रभाव डालते हैं। उसमें एक होता है स्थायी और दूसरी सामयिक। जन्मकालिक ग्रहों का जातक के पारिवारिक-सामाजिक, उसकी शारीरिक बनावट, व्यक्तित्व, स्वभाव तथा संस्कारों से विशेष संबंध रहता है जबकि वही ग्रह अपने दशाकाल में जातक के जीवन में समय-समय पर उसके उत्थान-पतन, उन्नति-अवनति, स्वास्थ्य-रोग, हानि-लाभ, यश-अपयश, जीवन-मरण, आदि इष्ट-अनिष्ठ अव्यवस्थाओं को पैदा करने में सहायक या बाधक हो जाते हैं अथवा इनकी सूचना देते हैं। जीवन की इन्हीं अवस्थाओं को साधारण बोलचाल की भाषा में जातक के ‘अच्छे या बुरे दिन’ कहा जाता है। इन अच्छे या बुरे दिनों को जानने के लिए फलित ज्योतिष में अनेक पद्धतियाँ प्रचलित हैं जिनमें नक्षत्र, राशि, दशा, गोचर, तत्व आदि के आधार पर फलनिर्णय किए जाते हैं तथा घटना के सटीक रूप से घटित होने की अवधि निर्धारित की जाती है।
आपके समक्ष प्रस्तुत इस पुस्तक में फलित करने के सभी आवश्यक अवयवों का विस्तार से वर्णन किया गया है जिसका ज्ञान प्राप्त करना ज्योतिष के सभी शिक्षार्थियों के लिए आवश्यक है। यद्यपि कि इस पुस्तक के सभी आवश्यक अवयवों का सारगर्भित विश्लेषण दिया गया है फिर भी गंभीर फलादेश के दृष्टिकोण से शिक्षार्थियों को और भी विशद् सिद्धांतों एवं तकनीकों का अध्ययन करना पड़ेगा जो हमारी दूसरी पुस्तक ‘बृहत् फलित ज्योतिष’ में दी हुई है। इस पुस्तक को कुल 14 अध्यायों में विभाजित किया गया है जिसमें फलित के सभी आवश्यक सिद्धांत समाविष्ट हैं।
₹400.00 -
फलित सूत्रम्
₹240.00यह रचना उसकी है, जो सभी के मन में बैठकर अपने हजार हाथों से सभी कुछ तो करता है। ऐसा तो शायद कुछ भी नहीं जो उसकी रजामंदी के बिना संपन्न हो सके।
उस हजार हाथ वाले का धन्यवाद। इस जंजीर से जुड़े सभी जन उसकी कृपा से स्वास्थ्य, सम्मान व सुख पाएँ। अपने ठाकुर से बस यही प्रार्थना है।₹300.00 -
बुध दशाफल दीपिका”
₹344.00दशाफल दीपिका शीर्षांकित इस ग्रन्थ को हमने दस अध्यायों में व्याख्यायित, विश्लेषित और विवेचित करने की चेष्टा की है। “बुध दशाफल दीपिका” का प्रथम अध्याय बुध ग्रह : पौराणिक एवं वैज्ञानिक सत्य तथ्य पर केन्द्रित है। इस अध्याय में यह स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है कि बुध ग्रह की वास्तविकता यह है कि वह नवग्रहों में सर्वाधिक लघु पिण्ड है परन्तु जन्मांग में बुध ग्रह की भूमिका की महिमा अनन्त है। बुध बुद्धि की क्षमता, बौद्धिक प्रखरता, तलस्पर्शी विवेचन, विश्लेषण, स्मरण शक्ति के स्थायित्व या निर्बलता के अतिरिक्त विश्व में
होने वाली समस्त शोध और अनुसंधानों के लिए उत्तरदायी ग्रह है। बुद्धि ही इस पृथ्वी को संचालित करती है और जन्मांग में बुध जितना प्रबल, विशुद्ध, पापरहित, शुभग्रहों से दृष्ट, शुभ ग्रहों की राशि, नवांश, नक्षत्र में संस्थिति और साथ ही साथ अपनी उच्च, स्वराशि या मूलत्रिकोण अथवा नवांश में स्थित होता है। जातक की बौद्धिक गरिमा उतनी ही अधिक प्रशंसित चर्चित होती है।₹430.00 -
बृहज्जातकम्
₹360.00ज्योतिष सत्य है और सत्य ही ज्योतिष है। इसके सिद्धांत इतने गहन और अचूक हैं कि ब्रह्मांडीय प्रक्रिया को समझने और सत्य के दर्शन को समझने में भ्रांतियों की संभावना नगण्य हो जाती है। आत्मा के पूर्व जन्म के व्यवहार का पता द्वादश भाव एवं उसके स्वामी के गुण-धर्म से लगाया जा सकता है जबकि नवम भाव आत्मा का भाग्यस्थान है, अवशिष्ट कार्मिक ऊर्जा हस्ताक्षरों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करता है। इस प्रकार नियति एवं भाग्य और कुछ नहीं बल्कि केवल पिछली चीजों के कार्यों का परिणाम है। ज्योतिष हमें भविष्य को आकार देने के तरीके दिखाता है क्योंकि यदि पिछले जन्म के कर्मों का फल वर्तमान जन्म के भाग्य के रूप में उभर सकता है, तो वर्तमान कर्म निश्चित रूप से अगले जन्म के भाग्य को आकार देने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार, ज्योतिष कर्म में तपस्या और विचारों की शुद्धता पर जोर देता है ताकि जब तक आत्मा जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त न हो जाए, तब तक प्रत्येक क्रमिक जन्म में अनुकूलता और सौभाग्य के माध्यम से देवत्व के मार्ग पर तेजी से प्रगति की जा सके।
ज्योतिष में आत्मसात किए गए शाश्वत सत्य घटनाओं के रूप में प्रतिबिम्बित सार्वभौमिक घटनाओं के पीछे परम वास्तविक का एक आवरण आसानी से अनुभव किया जा सकता है। यह असीमित स्थान में समय की सीमाओं की भी व्याख्या करता है। असंख्य शताब्दियाँ बीत जाने के बाद भी, यह विज्ञान हर उम्र के लोगों को आध्यात्मिकता का अनुसरण करने के मार्गदर्शन के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान भी आश्चर्यजनक सटीकता और अत्यधिक लाभ के साथ देने में सक्षम है।
₹450.00 -
बृहत गृह वास्तु संहिता भाग 1
₹480.00बृहत् संहिता
यह वाराहमिहिर की सर्वश्रेष्ठ एवं विस्तृत रचना है जिसमें खगोल शास्त्र पर किस्त प्रकाश डाला गया है। इस ग्रंथ में 106 अध्याय हैं जिनमें मानवीय विषयों पर प्रकाश डाला गया है।₹600.00 -
बृहत गृह वास्तु संहिता भाग 2
₹480.00डॉ. मनोज कुमार ने दो विषयों इतिहास एवं लोक प्रशासन में एम.ए. तथा तदुपरान्त पीएच. डी. की उपाधि 1995 में प्राप्त की। अपनी विश्वविद्यालयीय शिक्षा पूर्ण करने के उपरान्त इन्होंने करीब एक दशक तक विभिन्न स्थानों पर अध्यापन कार्य किए तथा अच्छे शिक्षक के रूप में ख्याति अर्जित की। 1990 के दशक से ही इनकी अभिरुचि गुप्त विद्याओं एवं अध्यात्म में रही है। इन्होंने विधिवत् ज्योतिष (पराशरी, जैमिनी एवं कृष्णमूर्ति पद्धति), अङ्क ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा विज्ञान, लाल किताब, पास्ट लाइफ रिग्रेसन, रेकी एवं अन्य आध्यात्मिक उपचारों की पद्धति आदि का गहन एवं विशद् अध्ययन इन विषयों के महानतम् गुरुओं के सान्निध्य में किया है तथा उपाधियां अर्जित की हैं। ₹600.00 -
बृहत वैदिक अङ्क संहिताभाग -1
₹240.00सामान्य रूप में अङ्क अविश्वसनीय रूप से एक शक्तिशाली हथियार हैं
किंतु विशेष रूप से वैदिक पद्धति में व्यक्तित्व के महत्वपूर्ण पहलुओं
तथा जीवन की घटनाओं की भविष्यवाणी में ये विशेष कारगर हैं।
अङ्कों की व्याख्या ग्रहों के आधार पर तथा जीवन में कितने समय
तक किस अङ्क का प्रभाव रहेगा यह जानने के लिए किया जाता है।₹300.00 -
बृहत वैदिक अङ्क संहिताभाग -2
₹240.00अङ्कों के प्राचीन विज्ञान का उद्भव प्रागैतिहासिक काल में हुआ है। हमारे प्राचीन लोगों के साथ हिंदू ऋषि-महर्षि, प्रकृति के नियम की खोज करने वाले लोग सभी अङ्कों के महत्व से संबंधित विषयों के ज्ञाता थे। कैल्डियन, हिब्रू एवं मिस्रवासी अङ्क ज्योतिष का अभ्यास करते थे। ₹300.00 -
बृहत व्यवसायिक वास्तु संहिता
₹360.00प्रत्येक व्यावसायिक क्षेत्र में अनुशासन की आवश्यकता होती है। कोई भी पुरुष अथवा महिला अपने जीवन में अनुशासन के बिना सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। अनुशासन कोई छोटी चीज नहीं है, इसे परिभाषित करना कठिन है तथा यह व्यावहारिकता से ही बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। जीवन को अनुशासित बनाने के लिए कुछ सिद्धांतों का अनुपालन आवश्यक है। इन सिद्धांतों की व्याख्या संबंधित विषय के विद्वानों के द्वारा की गयी है। प्रत्येक क्षेत्र में सफलता अनुशासन के द्वारा ही प्राप्त की जा सकती है तथा हर क्षेत्र के अपने अलग सिद्धांत होते हैं। इसी प्रकार वास्तु शास्त्र एवं आंतरिक सज्जा जैसे विषय भी कुछ सिद्धांतों पर ही आधारित हैं। अतः आपको अपनी योजना एवं डिजाइनिंग में वास्तु को लागू करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप इनके सिद्धांतों को सख्ती एवं दृढ़ता से लागू करें।
₹450.00 -
बृहत् अङ्क संहिता भाग-1
₹224.00इस संपूर्ण पुस्तक को 9 अध्याय में विभाजित किया गया है। पहला अध्याय अङ्क ज्योतिष की पृष्ठभूमि को समझने के लिए समर्पित है जिसमें इसके उद्भव, इसकी उत्पत्ति के पीछे का दर्शन, इसके लक्षण तथा विशेषताएं एवं अङ्कों के महत्व साथ ही साथ अङ्क ज्योतिष की विभिन्न पद्धतियों तथा इसके विकास में उनके योगदान की चर्चा की गई है। ₹280.00 -
बृहत् अङ्क संहिता भाग-2
₹224.00इस संपूर्ण पुस्तक को 17 अध्यायों में विभाजित किया गया है। पहला अध्याय चायनीज अङ्क ज्योतिष की विशिष्ट प्रणाली लोशु ग्रिड की पृष्ठभूमि एवं उसकी समझ से संबंधित है जिसमें इसके उद्भव, इसकी व्युत्पत्ति के दर्शन, लक्षण एवं ग्रिड के 9 वर्गों में आने वाले अङ्कों के महत्व तथा फलकथन करते वक्त उनके योगदान का वर्णन किया गया है। ₹280.00 -
बृहत्पाराशर होराशास्थ भाग-1
₹800.00किताब के बारे में
यह कहना सुरक्षित है कि हिंदू ज्योतिष का जन्म ऋषियों के ऋषि पाराशर की शिक्षाओं के माध्यम से हुआ। ऋषि ने अपने शिष्य, प्रख्यात मैत्रेय को निर्देश देते हुए अपने दिव्य ज्ञान के माध्यम से अपने होरा शास्त्र में विभिन्न सिद्धांतों को स्थापित किया। बाद के सभी लेखकों आदि ने अपने कार्यों को संकलित करने से पहले ऋषियों के सिद्धांतों को अच्छी तरह से आत्मसात किया।
इस पुस्तक में कुछ मुख्य अंश इस प्रकार बताए गए हैं: राशियों के सोलह वर्ग, उनका उपयोग, राशियों के पहलू, शिशु की बुराइयाँ, 12 भावों के परिणाम, दीर्घायु, अन्य भावों में भाव स्वामियों की स्थिति के परिणाम। उपग्रहों के प्रभाव, पाद कारकांश, राजयोग, गरीबी पैदा करने वाले संयोजन, विभिन्न ग्रह अवस्थाओं के प्रभाव, चर दशा, सूक्ष्म दशा, नक्षत्र दशा, काल चक्र दशा आदि के विस्तृत प्रभाव। अष्टक वर्ग योजना, महिला कुंडली, खोई हुई कुंडली, ग्रहों की किरणें और विभिन्न कष्ट जैसे सूर्य प्रवेश, ग्रहण, मूल नक्षत्र आदि।
संक्षेप में कहें तो, यह पुस्तक भविष्यसूचक ज्योतिष के सभी आवश्यक बुनियादी सूत्रों और उन्नत सिद्धांतों से संबंधित है।
पाराशर होराशास्त्र
-
बृहत्पाराशर होराशास्थभाग-2
₹80.00डॉ. मनोज कुमार
एम. ए. (इतिहास एवं लोक प्रशासन), पीएच. डी. ज्योतिषाचार्य (के.पी., पाराशरी एवं जैमिनी पद्धति) अंक ज्योतिषी (पाइथागोरियन, वैदिक एवं चीनीज पद्धति) वास्तु-फेंगशुई विशेषज्ञ एवं पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपिस्ट₹1,000.00 -
बृहस्पति दशा फलदीपिका
₹360.00महादशा में हम स्वबाहुबल द्वारा अपार धन, यश, कीर्ति, वैभव, समृद्धि, सम्मान, पद एवं प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।
समय व्यतीत होता चला गया और बृहस्पति की महादशा के 16 वर्ष भी व्यतीत हो गए तथा हम पूरी बृहस्पति की महादशा पर्यन्त भीख ही माँगते रहे। हमारे सामने आर्थिक विषमता की ऐसी-ऐसी स्थितियाँ आयीं कि हमें आठ-आठ दिन तक भोजन भी उपलब्ध नहीं हुआ। अत्यन्त विपन्नता ने हमारे आत्मविश्वास को झकझोर कर रख दिया। तब हमें ज्ञात हुआ कि बृहस्पति धन और समृद्धि नहीं प्रदान करता है। इन 16 वर्षों में हमने ज्योतिष शास्त्र का गहन अध्ययन किया और ज्योतिष शास्त्र की हिन्दी और अंग्रेजी की लगभग सभी पुस्तकों का मनन, चिन्तन किया, जो बाद में हमारे बहुत काम आया। हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि बृहस्पति धन नहीं, बल्कि ज्ञान देता है। बृहस्पति दशाफल दीपिका के अन्तर्गत हमने दशाफल अध्ययन हेतु जो शोध सिद्धान्त प्रस्तुत किए हैं, उनके अध्ययन और क्रियान्वयन से हमारे प्रबुद्ध पाठकगण ऐसे अन्यान्य तथ्यों को भलीभांति समझ सकेंगे।
₹450.00 -
भारतीय ज्योतिषऔर मौसम विज्ञान
₹120.00भारत कृषि प्रधान देश है। यहाँ की ऋतुओं में कृषि की दृष्टि से वर्षा ऋतु अधिक उपयोगी मानी जाती है। कब पानी बरसेगा, कब नहीं बरसेगा का ज्ञान होते रहने पर ही किसान कृषि कार्यों के सम्बन्ध में अधिक सतर्क रह सकते हैं। अन्य ऋतुओं के दैनन्दिन पर्यवेक्षण से आगामी वर्षा का अधिकांश ज्ञान सम्भव है। भारतीय आचार्यों ने ऋतु-सम्बन्धी वर्षा, वायु, मेघ और आकाशीय विद्युत आदि के विषय में अनुसन्धान करके अपने अनुभवों को लिपिबद्ध किया है, जो संस्कृत वाङ्मय में यत्र-तत्र मिलते हैं। बृहत् संहिता, मेघमाला और बृहदैवज्ञरंजन आदि ग्रन्थों में वह संग्रह रूप में भी उपलब्ध है। भारत की प्रत्येक भाषा में थोड़ी-बहुत ऋतु-सम्बन्धी कहावतें भी प्रचलित हैं। हिन्दी साहित्य में ऋतु-सम्बन्धी कहावतों के लिए घाघ, राउत और भड्डरी आदि का नाम विशेष उल्लेखनीय है। इनकी ऋतु-सम्बन्धी कहावतें बहुधा सत्य सिद्ध होती हैं।
‘भारतीय ज्योतिष और मौसम विज्ञान’ इन्होंने इस पुस्तक में अपने अनुसन्धानों और ऋतु-सम्बन्धी विवरणों का तुलनात्मक अध्ययन किया है और उपलब्ध प्राचीन साहित्य के आधार पर यह पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक में उद्धृत श्लोकों का हिन्दी अनुवाद क्रमशः पुस्तक के अन्त में दिया गया है जिससे कि पाठकों को सुविधा हो। यह छोटा-सा ग्रन्थ, आशा है, हिन्दी के पाठकों को रुचिकर और उपयोगी प्रतीत होगा।
₹150.00 -
भाव भावेश फल विचार
₹48.00इस पुस्तक में ग्रहों का विभिन्न भावों में स्थित होने का फल दिया गया है, जिसका ज्ञान किसी अन्य ज्योतिष ग्रन्थ में अप्राप्य है। भावफल और दशाफल विस्तृत रूप से दिया गया है। यह भी बताया गया है कि एक भावाधिपति का द्वादश भावों में स्थित होने से क्या फल होता है। इस प्रकार 144 (12×12) योगों के फलों का पूर्ण विवरण दिया गया है। दशाफल के विचार को इतना अधिक महत्व दिया गया है कि लगभग आधी पुस्तक इसी सम्बन्ध में है। इतनी सूक्ष्मता और विस्तृत रूप से इस विषय पर किसी अन्य ज्योतिष ग्रन्थ में विचार नहीं किया गया है। इस पुस्तक में ग्रहों के नवांशों, भावों, राशियों आदि में स्थित होने से जो फल होते हैं उनके विश्लेषणात्मक फलादेश करने का अनूठा तरीका बताया गया है। इस कारण यह पुस्तक ज्योतिष में नवीन प्रविष्ट पाठकों व ज्योतिष के धुरन्धर विद्वानों, दोनों के लिए अत्यन्त उपयोगी और ज्ञानवर्द्धक सिद्ध होगी।
₹60.00 -
भावार्थ रत्नाकर
₹160.00नई शताब्दी के आरम्भ में मेरा सम्पर्क ज्योतिष शोध मंडल के सदस्यों से हुआ। बातचीत के दौरान भावार्थ रत्नाकर व उसके महत्व पर भी चर्चा हुई। वर्ष 2006 में लगभग 8 माह तक इस श्रेष्ठ कृति का अध्ययन व अध्यापन चला।
आदरणीय डॉ. बी.वी. रमण ने अंग्रेज़ी में, तो श्री जगन्नाथ भसीन ने हिन्दी में इस ग्रन्थ पर टीका लिखी है। श्री गोपेश कुमार ओझा ने अपनी फलदीपिका में भावार्थ रत्नाकर के योगों₹200.00 -
भृगु नवनीतम्(भृगु सूत्र तथा भृगु संहिता पर आधारित)
₹48.00पुस्तक परिचय
भृगु के नाम पर ऐसी भी पुस्तकें प्रकाशित हो रही है जिनका भृगुकालीन होना संदेहास्पद है। ‘भृगु-नवनीतम’ तथा ‘भृगु-सूत्रम्’ तथा ‘भृगु-संहितोक्त श्लोको’ को ही सम्मिलित किया है क्योंकि हजारों वर्षों से श्रुति-स्मृति के माध्यम से इन्हीं दोनों का देशव्यापी प्रचार होता रहा है। संस्कृत के सूत्रों तथा श्लोकों की बोधगम्य व्याख्या पाठकों को उल्लसित करेगी। देश-काल-पात्र-परिवर्तन के आलोक में लेखक ने सूत्रों तथा श्लोकों के सन्दर्भ में जो नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है उससे पाठक लाभन्वित होंगे। पुस्तक उपयोगी तथा स्वागत-योग्य है।₹60.00



















