Showing 101–120 of 156 results

  • बृहस्पति दशा फलदीपिका

    महादशा में हम स्वबाहुबल द्वारा अपार धन, यश, कीर्ति, वैभव, समृद्धि, सम्मान, पद एवं प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।

    समय व्यतीत होता चला गया और बृहस्पति की महादशा के 16 वर्ष भी व्यतीत हो गए तथा हम पूरी बृहस्पति की महादशा पर्यन्त भीख ही माँगते रहे। हमारे सामने आर्थिक विषमता की ऐसी-ऐसी स्थितियाँ आयीं कि हमें आठ-आठ दिन तक भोजन भी उपलब्ध नहीं हुआ। अत्यन्त विपन्नता ने हमारे आत्मविश्वास को झकझोर कर रख दिया। तब हमें ज्ञात हुआ कि बृहस्पति धन और समृद्धि नहीं प्रदान करता है। इन 16 वर्षों में हमने ज्योतिष शास्त्र का गहन अध्ययन किया और ज्योतिष शास्त्र की हिन्दी और अंग्रेजी की लगभग सभी पुस्तकों का मनन, चिन्तन किया, जो बाद में हमारे बहुत काम आया। हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि बृहस्पति धन नहीं, बल्कि ज्ञान देता है। बृहस्पति दशाफल दीपिका के अन्तर्गत हमने दशाफल अध्ययन हेतु जो शोध सिद्धान्त प्रस्तुत किए हैं, उनके अध्ययन और क्रियान्वयन से हमारे प्रबुद्ध पाठकगण ऐसे अन्यान्य तथ्यों को भलीभांति समझ सकेंगे।

    320.00400.00
  • भारतीय ज्योतिषऔर मौसम विज्ञान

    भारत कृषि प्रधान देश है। यहाँ की ऋतुओं में कृषि की दृष्टि से वर्षा ऋतु अधिक उपयोगी मानी जाती है। कब पानी बरसेगा, कब नहीं बरसेगा का ज्ञान होते रहने पर ही किसान कृषि कार्यों के सम्बन्ध में अधिक सतर्क रह सकते हैं। अन्य ऋतुओं के दैनन्दिन पर्यवेक्षण से आगामी वर्षा का अधिकांश ज्ञान सम्भव है। भारतीय आचार्यों ने ऋतु-सम्बन्धी वर्षा, वायु, मेघ और आकाशीय विद्युत आदि के विषय में अनुसन्धान करके अपने अनुभवों को लिपिबद्ध किया है, जो संस्कृत वाङ्मय में यत्र-तत्र मिलते हैं। बृहत् संहिता, मेघमाला और बृहदैवज्ञरंजन आदि ग्रन्थों में वह संग्रह रूप में भी उपलब्ध है। भारत की प्रत्येक भाषा में थोड़ी-बहुत ऋतु-सम्बन्धी कहावतें भी प्रचलित हैं। हिन्दी साहित्य में ऋतु-सम्बन्धी कहावतों के लिए घाघ, राउत और भड्डरी आदि का नाम विशेष उल्लेखनीय है। इनकी ऋतु-सम्बन्धी कहावतें बहुधा सत्य सिद्ध होती हैं।

    ‘भारतीय ज्योतिष और मौसम विज्ञान’ इन्होंने इस पुस्तक में अपने अनुसन्धानों और ऋतु-सम्बन्धी विवरणों का तुलनात्मक अध्ययन किया है और उपलब्ध प्राचीन साहित्य के आधार पर यह पुस्तक तैयार की है। इस पुस्तक में उद्धृत श्लोकों का हिन्दी अनुवाद क्रमशः पुस्तक के अन्त में दिया गया है जिससे कि पाठकों को सुविधा हो। यह छोटा-सा ग्रन्थ, आशा है, हिन्दी के पाठकों को रुचिकर और उपयोगी प्रतीत होगा।

    140.00150.00
  • भाव भावेश फल विचार

    इस पुस्तक में ग्रहों का विभिन्न भावों में स्थित होने का फल दिया गया है, जिसका ज्ञान किसी अन्य ज्योतिष ग्रन्थ में अप्राप्य है। भावफल और दशाफल विस्तृत रूप से दिया गया है। यह भी बताया गया है कि एक भावाधिपति का द्वादश भावों में स्थित होने से क्या फल होता है। इस प्रकार 144 (12×12) योगों के फलों का पूर्ण विवरण दिया गया है। दशाफल के विचार को इतना अधिक महत्व दिया गया है कि लगभग आधी पुस्तक इसी सम्बन्ध में है। इतनी सूक्ष्मता और विस्तृत रूप से इस विषय पर किसी अन्य ज्योतिष ग्रन्थ में विचार नहीं किया गया है। इस पुस्तक में ग्रहों के नवांशों, भावों, राशियों आदि में स्थित होने से जो फल होते हैं उनके विश्लेषणात्मक फलादेश करने का अनूठा तरीका बताया गया है। इस कारण यह पुस्तक ज्योतिष में नवीन प्रविष्ट पाठकों व ज्योतिष के धुरन्धर विद्वानों, दोनों के लिए अत्यन्त उपयोगी और ज्ञानवर्द्धक सिद्ध होगी।

    60.00
  • भावार्थ रत्नाकर

    नई शताब्दी के आरम्भ में मेरा सम्पर्क ज्योतिष शोध मंडल के सदस्यों से हुआ। बातचीत के दौरान भावार्थ रत्नाकर व उसके महत्व पर भी चर्चा हुई। वर्ष 2006 में लगभग 8 माह तक इस श्रेष्ठ कृति का अध्ययन व अध्यापन चला।
    आदरणीय डॉ. बी.वी. रमण ने अंग्रेज़ी में, तो श्री जगन्नाथ भसीन ने हिन्दी में इस ग्रन्थ पर टीका लिखी है। श्री गोपेश कुमार ओझा ने अपनी फलदीपिका में भावार्थ रत्नाकर के योगों

    160.00200.00
  • भृगु नवनीतम्(भृगु सूत्र तथा भृगु संहिता पर आधारित)

    पुस्तक परिचय
    भृगु के नाम पर ऐसी भी पुस्तकें प्रकाशित हो रही है जिनका भृगुकालीन होना संदेहास्पद है। ‘भृगु-नवनीतम’ तथा ‘भृगु-सूत्रम्’ तथा ‘भृगु-संहितोक्त श्लोको’ को ही सम्मिलित किया है क्योंकि हजारों वर्षों से श्रुति-स्मृति के माध्यम से इन्हीं दोनों का देशव्यापी प्रचार होता रहा है। संस्कृत के सूत्रों तथा श्लोकों की बोधगम्य व्याख्या पाठकों को उल्लसित करेगी। देश-काल-पात्र-परिवर्तन के आलोक में लेखक ने सूत्रों तथा श्लोकों के सन्दर्भ में जो नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है उससे पाठक लाभन्वित होंगे। पुस्तक उपयोगी तथा स्वागत-योग्य है।

    80.00
  • मंगल दशा फलदीपिका

    अनादिकाल से मंगल ग्रह का रक्ताभ सौन्दर्य नवविवाहित दम्पत्तियों के लिए जिज्ञासा और कौतूहल का परम्परागत स्तम्भ रहा है। विवाह के परिपेक्ष्य में जन्मांग में मंगल की अप्रिय स्थिति वर-वधू के अभिभावकों को प्रकम्पित कर देती है। प्रायः मंगल को एक विध्वंसात्मक ग्रह के रूप में स्वीकार किया जाता है परन्तु मंगल दशाफल दीपिका का निहितार्थ इस आस्था को मिथ्या सिद्ध कर देने हेतु चेतना की जागृति का एक परिश्रमसाध्य अनुष्ठान है। मंगल दशाफल दीपिका में सन्निहित, संकलित, संयोजित सामग्री मंगल की दशान्तर्दशा के फलकथन के सन्दर्भ में अत्यधिक महत्वपूर्ण, उपयोगी, अद्भुत और अनुभूत है। प्रतिकूल मंगल की दशा का अत्यन्त अल्पज्ञता और अज्ञानतापूर्ण संज्ञान, दुर्घटना, कलह, आक्रमण, अपराध, अपहरण, आन्दोलन, अग्निकाण्ड, हिंसा, हत्या, दुर्भिक्ष, अतिऊष्मा, पराजय, सूखा, रक्तविकार, शल्यक्रिया, ट्यूमर, पेप्टिक अल्सर, असंतुलित रक्तचाप, विविध व्याधि, युद्ध आदि के रूप में प्रचलित है जबकि अनुकूल मंगल की स्थिति अन्तरंग आनन्द व प्रेम सम्बन्ध, आत्मीयता, प्रसिद्धि, धनधान्य, ऐश्वर्य, कीर्ति, वैभव, सम्पत्ति, सम्पदा, समृद्धि, सम्मान, शासन-प्रशासन, सत्ता, राज्य प्राप्ति, अधिकार प्राप्ति एवं विजय, पराक्रम, पदोन्नति, पद-प्रतिष्ठा, प्रगति, उन्नति, साहस, निर्भीकता, भूमि, भूखण्ड, भवन के अतिरिक्त हर्षोल्लास, उमंग, उत्साह, ऊर्जा का अभिनव अभियान है।

    मंगल दशाफल दीपिका को अग्रांकित 19 सुगम, सरल, सारगर्भित, सार्वभौमिक व सारस्वत अध्यायों तथा 600 पृष्ठों में अन्यान्य व्यावहारिक जन्मांगों के उदाहरण के साथ विभाजित, व्याख्यायित एवं विश्लेषित किया गया है: 1. मंगल ग्रहः पौराणिक एवं वैज्ञानिक सत्य तथ्य; 2. दशाफल कथन रहस्य एवं सिद्धान्तः 3. बारह राशियों में मंगल की दशा का फल; 4. मंगल की महादशा का फल; अध्याय 5 से 16 तक विविध भावगत मंगल की दशान्तर्दशा का फल; 17. मंगल की महादशा में विविध ग्रहों की अन्तर्दशा का फल 18. मंगल की महादशा के मध्य प्रत्यंतर दशाओं का फल, तथा 19. मंगल ग्रहकृत पीड़ा परिहार विधान।

    विंशोत्तरी दशा पर केन्द्रित मंगल दशाफल दीपिका इस श्रृंखला का हीरक हस्ताक्षर है जिसके अध्ययन, अनुभव, अनुसरण और अभ्यास से मंगल ग्रह के दशान्तर्दशा के सन्दर्भ में समस्त भय, भ्रम एवं भ्रांतियाँ ध्वस्त हो जायेंगी और हमारे प्रबुद्ध पाठकों, जिज्ञासु छात्रों, गम्भीर अध्येताओं, भक्तों एवं साधकों को मंगल ग्रह के संदर्भ में अभिनव अभिज्ञान के साथ-साथ मंगल ग्रहकृत पीड़ा परिहार विधान अत्यन्त सम्पुष्ट साकार-आकार में मंगल दशाफल दीपिका के अन्तर्गत एक ही स्थल पर उपलब्ध व सम्भव हो सकेगा।

    450.00550.00
  • मंत्र मंदाकिनी

    मंत्र मंदाकिनी में समस्त सामान्य समस्याओं के सुगम समाधान का शास्त्रसंगत उल्लेख किया गया है जिसमें शताधिक मंत्रों में से, स्वयं के लिए अनुकूल मंत्र चयन की दुष्कर प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होती। प्रत्येक अभीष्ट की संसिद्धि हेतु पूर्ण परिहार प्रदान करने हेतु पृथक् पृथक् परामर्श प्रपत्र का प्रबल पथ मंत्र मंदाकिनी में प्रस्तुत किया गया है। ये सभी परिहार, अनुष्ठान अथवा प्रयोग दीर्घकाल से लेखकद्वय द्वारा परीक्षित हैं तथा सहस्राधिक अवसरों पर अभिशंसित, प्रशंसित और चर्चित हुए हैं जिनसे प्राप्त परिणाम के प्रमाण और परिमाण से साधक व पाठकगण निरन्तर प्रेरित, आनन्दित, आह्ह्लादित, हर्षित और उल्लसित हुए हैं।

    मंदाकिनी मंत्र के 19 अध्यायों में विभाजित है जिसमें मंत्र शक्ति के अद्भुत प्रभाव का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया है-1. मंत्रः वैज्ञानिक व्याख्या; 2. मंत्र विज्ञानः विविध विभाग, 3. ग्रह शांतिः 4. विवाहसंबंधी समस्याएं एवं समाधान; 5. संतति सुखः परिहार परिज्ञान; 6. निकृष्ट ग्रह योग कृत निषेध शमन, 7. प्रचुर धनप्राप्ति अनुभूत साधनाएँ: 8. शत्रु शमन तथा प्रतिद्वंदी शमन; 9. व्याधि शमनः स्वास्थ्यवर्धन; 10. परीक्षा और प्रतियोगिता में सर्वोच्च सफलता; 11. सभी दोस्तों को निर्मूल मन की संस्तुति; 12. इलेक्ट्रोइलेक्ट्रॉनिक वृत्तान्तः 13. विस्तृत व्रतविधान; 14. दान अनुष्ठानः श्रेष्ठ परिहार प्रार्थनाएँ: 15. श्रीदुर्गासप्तशती सन्निहित उपासनाएँ: अभीष्ट संसिद्धि साधनाएँ: 16. अन्यान्य प्रार्थनाओं के समाधान जिज्ञासा एवं सुगमता साकेतिक साधनाएँ: 17. सुखद दाम्पत्य उपासना उपासना साकेतिक साधनाएँ: 18. मानस मंत्र साधना; 19. षट्कर्म प्रयोग। ज्योतिष एवं मंत्र विज्ञान के गूढ़ रहस्य सभी ज्योतिष प्रेमी एवं मंत्र अध्येताओं के अध्ययन एवं अनुसंधान के निमित्त मंत्र मंदाकिनी एक अमूल्य निधि है।

    320.00400.00
  • मान सागरी

    ज्योतिष शास्त्र का यह प्राचीन ग्रन्थ ‘मानसागर’ के नाम से रचा गया था, किन्तु बाद में इसकी पद्धति की विशेषता के कारण ‘मानसागरी’ नाम दिया गया और तब यह ग्रन्थ अपनी पद्धति विशेष के अनुरूप ‘मानसागरी’ नाम से ही प्रसिद्ध हो गया। वस्तुतः इसमें वर्णित पद्धति के अनुसार किया गया गणित अधिक यथार्थ फलितार्थ उपस्थित करने में समर्थ है। यही कारण है कि आज भी इस ग्रन्थ का उतना ही मान है, जितना पूर्वाचार्यों के समय में था। विशेषकर जाने माने प्रबुद्ध ज्योतिषाचार्य तो इसी ग्रन्थ को अधिक मान्य सनझते है।

    कुछ विद्वानों का मत है कि यह ग्रन्थ बहुत प्राचीन है, किन्तु कुछ विद्वान् इसे १६वीं शती की रचना मानते हैं। एक वृद्ध ज्योतिषाचार्य के पास ‘मानसागर की हस्तलिपि देखी थी, उसमें भी यह सभी श्लोक पाये गये जो इस ग्रन्थ में उपलब्ध हैं। वस्तुतः यवनकाल में बहुत बड़ी संख्या में भारतीय कला, संस्कृति, धर्म, अध्यात्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र आदि के ग्रन्थ जलाकर भस्म कर दिये गये तो भी कुछ विद्वानों ने थाती के रूप में अनेक संग्रह अपने पास रख छोड़े थे। बहुतों ने संग्रह न होते हुए भी अनेक विषय कण्ठस्थ किये हुए थे। आज भी ऐसे अनेक विद्वान् मिल जायेंगे, जिनकी स्मरण शक्ति बहुत तीव्र है और जिन्होंने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न श्लोकों को कण्ठस्थ किया हुआ है।

    240.00300.00
  • मुहूर्त मीमांसा

    जिस समय सभी ग्रह नक्षत्र शुभ फलदायक दशा में होते हैं उस समय को शुभ मुहूर्त कहते हैं। ग्रह नक्षत्र की शुभ चाल में नए या माङ्गलिक कार्य को सम्पन्न करना शुभमुहूर्त में कार्य संपन्न करना कहलाता है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में कार्य करने से शुभ फल मिलते हैं, काम सफल होता है और उसमें कोई रुकावट नहीं आती है। प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में मुहूर्त को महत्व दिया जाता रहा है। मुहूर्त को लेकर किए गए कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति की गणना करके ही मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है। हिंदू समाज में लोग आज भी माङ्गलिक कार्यों के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना के लिए शुभ घड़ी का इंतजार करते हैं। इसके अलावा हर महत्वपूर्ण और शुभ कार्य के दौरान यज्ञ और हवन करने की परंपरा है। भारतीय संस्कृति के षोडश संस्कारों में मुहूर्त के विषय में मुहूर्त शास्त्र में पृथक रूप से वर्णन प्राप्त होता है जिसमें यह बताया गया है कि तिथि, वार, नक्षत्र आदि के संयोग से भी मुहूर्त बनते हैं, जिनमें संस्कार एवं विशिष्ट कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं।

    प्रस्तुत पुस्तक 12 अध्यायों में विभाजित है जिसमें वैदिक वाङ्गमय के सभी महत्वपूर्ण संस्कारों से सम्बन्धित मुहूर्तों के चयन हेतु सभी विशिष्ट अवयवों एवं मुहूर्त के विभिन्न घटकों की विस्तार से चर्चा की गयी है। ज्योतिष के शिक्षार्थियों को मुहूर्त विषय सन्दर्भ सीखने, उनके आधार पर सभी आवश्यक मुहूर्तों की गणना करने एवं उनके आधार पर संस्कारों को सम्पादित करने में महती सहायता मिलेगी। आशा है कि यह पुस्तक ज्योतिष विषय के जिज्ञासुओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी

    260.00300.00
  • मुहूर्त विचार

    इस ‘मुहूर्त विचार’ में ‘मुहूर्तचिन्तामणि’, ‘शीघ्र बोध’, ‘बालबोध’, ‘मुहूर्त पारिजात’ आदि से लेकर सरल भाषा में लिखने का प्रयास किया गया है। अशुद्धि/कमी को विद्वान महानुभाव अपने बहुमूल्य विचारों द्वारा आशीर्वाद के रूप में अवगत कराकर कृतार्थ करेंगे।

    मुहूर्त लिखने की प्रेरणा (ICAS) भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के विद्वानों के शुभाशीर्वाद से मिली। मैं विशेष रूप से दिल्ली चेप्टर-1 के सभी विद्वानों का आभार प्रकट कर संस्था के संस्थापक स्वर्गीय रमन जी के चरणों में इसे समर्पित करता हूँ।

    35.0040.00
  • मेदिनी ज्योतिष

    समय का ज्ञान, काल-चिन्तन ही ज्योतिष का कार्य क्षेत्र है। अच्छे समय में दूसरों की सेवा, सहायता करो, दानी व परापकारी बनो। बुरे समय में धैर्य मत छोडो, अधीर या निराश मत बनो। क्योंकि अच्छा व बुरा वक्त सभी के जीवन में आता-जाता है।
    ज्योतिष अवसर को पहचानने की सशक्त विधा है। अवसर पहचान कर किया गया कार्य सुख व सफलता देता है। शायद यही ज्योतिष का उपयोग है।

    320.00400.00
  • योग पारिजातअनुपम योग

    टी.पी. त्रिवेदी
    श्रीमती मृदुला त्रिवेदी

    योग पारिजात में समस्त प्रसिद्ध, प्रतिष्ठित, प्रशंसित, प्राचीन ज्योतिष शास्त्र के प्रमाणित शास्त्रीय ग्रन्थों के मनन, मन्धन और चिन्तन के अथक प्रयास, परिश्रमसाध्य साधना के उपरान्त विविध विशिष्ट ग्रहयोगों को व्यावहारिक जन्मांगों के निकष पर परख कर, उनका स्पष्ट सतर्क श्रृंखलाबद्ध चयन और संकलन करके प्रबुद्ध पाठकों को अनादिकाल से चली आ रही जिज्ञासा का सम्यक्, संपुष्ट, सारगर्भित, सार्वभौमिक, सर्वजनहितार्थ समाधान से संदर्भित ग्रहयोगों से सम्बन्धित तथा व्यक्ति के व्यवसाय, व्यस्तता, विलासिता की उपलब्धता, प्रभुता, अधिकारों की समग्रता, ऐश्वर्य, कीर्ति, वैभव, सम्पत्ति, समृद्धि, सत्ता, सम्पदा, सौभाग्य के अतिरिक्त सिंहासन तथा राज्य प्राप्ति के अन्यान्य योगों के साथ-साथ विपन्नता, दरिद्रता, चिन्ता, विपत्ति, विनाश, विफलता, विकृति, व्यवधान, अवरोध, अनैतिकता, दुर्भाग्य, दुर्दमनीय दारुण दुखों की व्यथा, धनहानि, आस्था तथा विश्वास की निर्बलता, धूर्तता, दैहिक सबलता तथा पुष्टता से सम्बन्धित सभी ग्रहयोगों तथा पाठकों की जिज्ञासा का तर्कसंगत विवेचन, विवरण, व्यावहारिक विश्लेषण सहित प्रत्युत्तर सन्निहित, समाहित व समायोजित है।
    किसी भी जन्मांग से सम्बन्धित भविष्य के आकलन हेतु ग्रहयोगों का विस्तृत, सारगर्भित, सारस्वत व तलस्पर्शी अध्ययन, अनुभव, अभ्यास और अनुसंधान का महत्व सर्वोपरि है जिसके अभाव में जातक की प्रभुता, सत्ता, संपदा, समृद्धि तथा प्रशासन आदि से संदर्भित सटीक अनुमान सम्भव नहीं है।
    योग पारिजात को 1. राजयोग, 2. भाग्य योग, 3. धन योग, तथा 4. अनुपम योग से शीर्षांकित किया गया है जिसके अंतर्गत 850 प्रामाणिक, शास्त्रगर्भित तथा आचार्यानुमोदित ग्रहयोग, विविध व्यावहारिक जन्मांगों के उदाहरण सहित सन्निहित हैं। इसके अतिरिक्त सूर्य और चन्द्रमा से संदर्भित ग्रहयोग, केन्द्रत्रिकोण राजयोग, महापुरुष राजयोग, महाभाग्य योग, अखण्ड साम्राज्य योग, उच्चस्थ ग्रहकृत राजयोग, राशिकृत राजयोग, विपरीत राजयोग, नीचभंग तथा राजभंग ग्रहयोग, विपन्नता प्रदायक ग्रहयोग, नाभस योग, नवांश संदर्भित शुभ और अशुभ ग्रहयोग तथा नवांश चक्र पर आधारित राजयोग आदि शीर्षांकित विविध अध्यायों में संस्कृत के श्लोकों में वर्णित ग्रहयोगों को ज्योतिष शास्त्र के वैज्ञानिक धरातल पर परखकर तथा सहस्रों जातकों, जातिकाओं आदि के जन्मांगों पर क्रियान्वित करने के उपरान्त जिज्ञासु पाठकों के कल्याणार्थ योग पारिजात में सुरुचिपूर्ण स्वरूप में समायोजित किया गया है।

    360.00450.00
  • योग पारिजातधन योग

  • योग पारिजातभाग्य योग

  • योग पारिजातराजयोग

  • रहस्यावरण से मुक्तिवास्तु(जीने की कला और विज्ञान)

    पुस्तक के बारें में
    वास्तुशास्त्र प्रसन्न और संतुष्ट दीर्घ जीवन जीने की कला और विज्ञान है। आजकल तेज भागती प्रौद्योगिकी के युग में रहन-सहन की गलत जीवन शैली के कारण बहुत सी बीमारियां पैदा को रही हैं। वास्तु के शास्त्रीय ग्रंथों में प्राचीन जीवन शैली का वर्णन मिलता है, जिसमें आधुनिक युग की आवश्यकताओं के अनुसार परिवर्तन होने चाहिए।
    पुस्तुत पुस्तक ‘रहस्यावरण से मुक्ति, वास्तुः जीने की कला और विज्ञान वास्तुसम्मत रहन-सहन की प्राचीन पद्धति और गृह निर्माण व वास्तु-कला की आधुनिक प्रौद्योगिकी का सुबोध सम्मिश्रण है। वास्तुशास्त्र की तकनीकी और विधियों के मानकीकृत और व्यवस्थित रूप का पूर्ण परिचय इस पुस्तक में मिलता है।
    पुस्तक तीन खंडों में विभाजित हैं। प्रथम खंड वास्तु की उन मूल अवधारणाओं, सिद्धांतों और शक्तियों की गहरी समझ के प्रति समर्पित हैं, जो किसी स्थान विशेष को प्रभावित करती हैं। पुस्तक का दुसरा खंड रहस्योद्घाटन करता है कि किस प्रकार हम इस घरा पर, अपने घर में ही, स्वर्ग का निर्माण कर सकते हैं। इससे पता चलता है कि किस प्रकार हम घर की बाहरी शांति की स्थापना द्वारा मन की आंतरिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। तृतीय खंड वास्तु के नित्यप्रति उपयोग से संबंधित हैं। एक अलग अध्याय में कार्यस्थल वास्तु की भी विस्तृत चर्चा की गई है, जो कई दृष्टियों से, रिहायशी वास्तु से अलग है।
    यह पुस्तक वैदिक ज्योतिष से सुनिश्चित सिद्धांतों के अनुसार लिखी गई है। वैदिक ज्योतिष, वास्तुशास्त्र का अभिन्न अंग है। ज्योतिष यदि दशाओं पर निर्भर है, तो वास्तु दिशाओं पर। ज्योतिष मे कालपुरुष की आवधारणा है, तो वास्तु में वास्तुपुरुष की।
    प्रस्तुत पुस्तक में वास्तुशास्त्र की प्राचीन प्रज्ञा की व्याख्या करने के लिए भवन निर्माण के वर्तमान ज्ञान को भी समहित किया गया है ताकि प्राचीन परंपराओं और आधुनिक सोच के बीच की दरार को पाटा जा सके। फेंगशुई तथा पिरामिडशास्त्र आदि अन्य समानांतर विद्याओं में अतिक्रमण करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। इन दोनों विद्याओं को पूर्णतः अलग अध्ययन अपेक्षित है। यह पुस्तक मुख्यतः उन लोगों को ध्यान में रखकर लिखी गई है जो वास्तु को एकदम प्रारंभ से सीखना चाहते हैं, और इसके गंभीर वैज्ञानिक अध्ययन का अनुसरण करना चाहते हैं। यह पुस्तक उन पाठकों के लिए भी मील का पत्थर सिद्ध होगी जो वास्तुशास्त्र के अब तक अछूते पड़े क्षेत्रों का अन्वेषण करना चाहते हैं, उदाहरणतया विशिष्ट दिशाओं की उपयोगिता, वास्तुपुरुष के गुहा अर्थ, पैंतालीस देवता, दिकपाल, तीन प्रकार की ऊर्जाएं, पंचमहाभूत, वास्तुकला की सहायता से घर और इसमें रहने वालों का भाग्य बताना आदि।

    400.00450.00
  • राहु केतु

    श्री कृष्ण कुमार द्वारा लिखित ज्योतिष और रोग पर यह ग्रन्थ मेरे हाथों में है। इसका विहंगम अध्ययन यह सिद्ध करने के लिये काफी है कि इसमें प्रयुक्त विभिन्न
    सिद्धान्तों का संकलन भिन्न-भिन्न शास्त्रों से किया गया है तथा इसमें काफी प्रयत्न तया परिश्रम किया गया है।

    210.00250.00
  • लघु पाराशरी

    लघुपाराशरी की लोकप्रियता इसीलिए इतनी बढ़ी, क्योंकि यह उपरोक्त तीन बिन्दुओं में से दूसरे बिन्दु पर केन्द्रित है। पहले बिंदु का विवरण तो लगभग सभी सामान्य शास्त्रों में दिया ही गया है। तीसरे बिंदु का महत्त्व भी षड्बल से स्पष्ट हो जाता है जिसका वर्णन भी सामान्यतः सभी शास्त्रों में मिल जाता है। दूसरे बिंदु पर व्याख्या और वैज्ञानिक सूत्रों का लघु रूप में एकत्रीकरण करके प्रस्तुत करना अद्वितीय था। सारावली में केवल भावेश के महत्त्व पर जोर देते हुए कहा है कि बुद्धिमान ज्योतिषी को होराशास्त्र में वर्णित फलादेश का भावाधिपति के आधार पर ही विचार करना चाहिये क्योंकि भावेश के बिना इस फलित में एक भी कदम चलना असंभव है।

    इस संपूर्ण पुस्तक को 5 अध्यायों में विभाजित किया गया है।

    100.00120.00
  • लघु पाराशरी

    सम्भव है, स्वयं महर्षि पाराशर या उनके किसी सुयोग्य शिष्य ने इस लघुकाय किन्तु महत्त्वपूर्ण कृति की रचना की हो। पंडित मुकुन्द वल्लभ दैवज्ञ की ‘उडुदाय प्रदीप’ तथा डॉ. सुरेश चन्द्र मिश्र की ‘लघु पाराशरी’ से मुझे पर्याप्त सहायता मिली-मैं इनका हृदय से आभारी हूँ।

    160.00200.00
  • वर्ग कुण्डली रहस्य

    इंजीनियर मित्रों की कुंडली में राक्षस दशांश ने ही इस पुस्तक का बीजारोपण किया-ऐसा मानना अधिक न्यायसंगत होगा। इसी बीच गुरुजन के आदेश और मित्रों के आग्रह से वर्गों में संज्ञा विचार पर एक लघु पुस्तिका भी मेरे नाम से प्रकाशित हुई।

    300.00350.00