-
दैवज्ञ मंत्रेश्वरकृत फलदीपिकाज्योतिष की महान धरोहरभाग-1
₹300.00ज्योतिष के अविनाशी महत्व को जाति, पन्थ, समाज, राष्ट्र और धर्म से ऊपर उठकर इसकी सार्वभौमिक प्रयोज्यता के माध्यम से ही सराहा जा सकता है। यह तत्वमीमांसा और नैतिकता से एक साथ संबंधित है। बाह्य स्तर पर इसके दायरे में भौतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को शामिल करने के लिए सब कुछ है और गूढ़ स्तर पर यह आत्मा के गुप्त पक्ष, इसकी अलौकिकता, अविनाशिता और अलौकिक स्थानान्तरण के चक्र से संबंधित है। यह हमें अनदेखे अतीत में दबे कार्य-कारण के बीजों की गहराई तक जाने में सक्षम बनाता है और हमें छिपी हुई उच्च संभावनाओं की चमक में जीवन के अर्थ को सुलझाने में मदद करता है। अतीत के कार्यों से प्रेरित होकर भविष्य की घटनाएँ उत्पन्न होती हैं। इसलिए ज्योतिष हमसे सही एवं मर्यादित कर्मों के अनुसरण की माँग करता है और हृदय परिवर्तन के माध्यम से हमारी आदतों को सुधारने के लिए प्रेरित करता है ताकि जीवन की पहेलियों को अनपरत किया जा सके और भविष्य को प्रभावी ढंग से आकार दिया जा सके।
फलदीपिका ज्योतिष का एक महान ग्रन्थ और विद्वत्तापूर्ण कार्य है जिसमें कुल 28 अध्याय हैं। इसे दो खण्डों में प्रस्तुत किया जा रहा है। दूसरे खण्ड में 12 अध्याय हैं और प्रत्येक अध्याय में किसी विशिष्ट विषय पर कई उदाहरणों और दृष्टांतों के साथ विस्तार से चर्चा की गई है। हर अध्याय में ज्योतिष विषयक किसी न किसी सन्दर्भ में विस्तार से उदाहरण सहित व्याख्या की गई है जो ज्योतिष के शिक्षार्थियों को आसानी से समझ में आ सके।
₹350.00 -
नक्षत्र विचार
₹240.00पुस्तक परिचय
बढ़ाएँ अपने को 12 राशियों में मत बाधिए …वैदिक ऋषियों की भांति अपने ज्ञान को 27 नक्षत्रों तक
ये तो सभी जानते हैं कि आकाश की 12 राशियों में ग्रहों की स्थिति जीवन में विभिन्न घटनाओं का कारण बनती है। इन राशियों पर ग्रहों का गोचर सुख-दुःख दिया करता है। सत्य शायद इससे परे है। 12 राशियाँ नहीं अपितु आकाश मंडल में 27 नक्षत्र हैं। नक्षत्र मंडल से निकली ऊर्जा धरती व धरती पर रहने वाले जीवों को प्रभावित करती है। यदि ग्रह गोचर राशि के साथ ‘नक्षत्र गोचर’ को सम्मिलित किया जाए तो परिणाम अधिक सटीक निकलते हैं। नक्षत्र के चिह्न, देवता, स्वभाव और कार्यशैली, कार्य पद्धति, जाति, लिंग, अंग, त्रिदोष, पद विचार, आजीविका या व्यवसाय, स्थान, गुण व तत्व, गण, दिशा व स्वभाव, विहित और वर्जित कार्य, नक्षत्र का स्वामी, नामाक्षर, योनि अनुकूलता, गूढ़ प्रभाव गोत्र, उपचार, उदाहरण तथा विविध के अन्तर्गत सभी नक्षत्रों पर गहन चर्चा हुई है। आशा है नक्षत्रों की यह अन्तरिक्ष यात्रा आपको रोचक व ज्ञानवर्धक लगेगी तथा ग्रहों के प्रभाव व उनकी कार्य प्रणाली को आप अधिक बेहतर ढंग से समझेंगे व लाभान्वित होंगे।₹300.00 -
पँच जातकम्
₹120.00फलित ज्योतिष के पाँच दुर्लभ जातक ग्रन्थ क्रमशः लग्न जातक गौरी-जातक, शिवजातक, योगिनी-जातक तथा मूलयवन जातक का यह संग्रह जो विद्वतापूर्ण टिप्पणियों से परिपूर्ण है, पाठकों को फलादेश करने में अत्यन्त सहायक सिद्ध हो सकता है।
-
पंच पक्षी शास्त्र के रहस्य
₹210.00पञ्चपक्षी शास्त्र का उद्भव भारत के तमिलनाडु प्रांत के सिद्ध संतों के कर-कमलों द्वारा हुआ। प्राचीन काल में यह पद्धति काफी प्रचलित थी तथा इसके द्वारा काफी सटीक भविष्यवाणियां की जाती थीं। कालांतर में यह विद्या लुप्तप्राय हो गयी। इस विद्या से संबंधित किसी प्रामाणिक ग्रंथ की रचना भी नहीं की गयी तथा इस विद्या का सीमित प्रसार गुरु शिष्य परंपरा के तहत मौखिक रूप से ही हो पाया। कुछ छिट-पुट सामग्रियां इधर-उधर बिखरी हुई ही प्राप्त हो पाती हैं। लेखक ने अथक प्रयास एवं वर्षों के मेहनत से तमिल संतों के इस अनमोल धरोहर को पुनर्जीवन प्रदान करने का एक प्रयास किया है ताकि यह विद्या देश के कोने-कोने तक पहुंच पाए तथा लोग इसका लाभउठाकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान कर सकें। पञ्चपक्षी सिद्धांत के अनुसार हममें से सभी जातकों का कोई न कोई जन्मपक्षी निर्धारित है। ये पक्षी पांच प्रकार के होते हैं। शुक्लपक्ष अथवा कृष्णपक्ष में अपने जन्म नक्षत्र के आधार पर जन्मपक्षी का निर्धारण होता है। सभी लोगों के कौआ, मुर्गा, उल्लू, गिद्ध एवं मयूर में से कोई न कोई जन्मपक्षी होता है। ये सभी पक्षी दिन एवं रात्रि के विभिन्न यम काल में अलग-अलग गतिविधियों में संलग्न रहते हैं। ये पक्षी शासन करना, खाना, घूमना, सोना एवं मरना नामक पांच भिन्न गतिविधियां अलग-अलग समय में संपादित करते हैं। इनमें शासन करना सर्वश्रेष्ठ गतिविधि है तथा खाना श्रेष्ठ गतिविधि, घूमना सामान्य गतिविधि, सोना निम्न गतिविधि तथा मरना अति निम्न गतिविधि के अंतर्गत आता है। यदि हम किसी विशेष कार्य का निष्पादन करने जा रहे हैं तो निःसंदेह हमें अपने जन्मपक्षी के शासन करने की गतिविधि का चयन करना चाहिए क्योंकि इस काल में किया गया कोई कार्य पूर्ण रूप से सफल होगा इसकी संभावना काफी पुष्ट होती है।
₹250.00 -
परमायु दशा फलादेश की लुप्त हो चुकी एक चमत्कारी विधा
₹130.00पुस्तक के बारे में
परमायु दशा महर्षि पाराशर की अन्य नक्षत्र दशाओं की भांति एक नक्षत्र दशा है। दूसरे रूप में आनुपातिक विंशोत्तरी दशा है। दशाफल विंशोत्तरीवत् ही है, परन्तु दशामान विंशोत्तरीवत् निश्चित नहीं होता। इस पुस्तक में दशा, अंतरदशा तथा प्रति- अंतरदशा ज्ञात करने हेतु यथाशक्ति सरलीकृत तालिकायें दी गई हैं। विगत दो दशकों से सैकड़ों परमायु दशा युक्त जन्मपत्र देखने को मिले, जिनमें विंशोत्तरी की अपेक्षा परमायु दशा को ही फलादेश की सत्यता के अधिक निकट पाया।
प्राचीन भारतीय ज्योतिष शास्त्र की लुप्त हो चुकी फलादेश की यह प्रभावी विधा लेखक को वर्षों की कड़ी मेहनत, प्राचीन पाण्डुलिपियों के आलोड़न व हिमालय तथा नेपाल के अनेक महर्षियों से विशद संवाद के उपरान्त उपलब्ध हुई है। इसे जन-सामान्य के लिए इस पुस्तक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
सम्पूर्ण मानव जीवन पर ग्रह अपना गुणात्मक प्रभाव डालते हैं। अरिष्ट ग्रहों का शमन कर जीवन में चमत्कारिक उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। इन अरिष्ट ग्रहों की शान्ति व विभिन्न मनोकामनाओं की सम्पूर्ति हेतु शास्त्रों में विविध प्रकार के अनुष्ठान निर्देशित हैं।
₹150.00 -
परिणय निर्णय मुहूर्त मीमांसा
₹320.00सृष्टि का प्रत्येक निमिष विशिष्ट और विचित्र होने के साथ-साथ अमूल्य है। कर्म संकुल जीवन में यह अनिवार्य है कि कालदेवता के अंश क्षण का उचित अभिज्ञान हो। इसी विचारधारा के आधार पर ऋषिकल्प व्यक्तियों ने प्रत्येक कार्य के सम्पादन हेतु विशिष्ट क्षण निश्चित किया है। इस क्षणवैशिष्ट्य को मुहूर्त की संज्ञा से अभिहित किया जा सकता है। विवाह सदृश अतिमहत्त्वपूर्ण संस्कार हेतु मुहूर्त माहात्म्य सर्वविदित है। सिद्धान्त, संहिता, होरा का सूचक त्रिस्कन्ध ज्योतिष है। मुहूर्त ज्योतिष संहिता के अन्तर्गत विवेच्य है। 1600 ईस्वी में राम दैवज्ञ ने मुहूर्तचिन्तामणि नामक एक महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ की संरचना की। वर्तमान में इसी के आधार पर विवाह, द्विरागमन आदि संस्कारों के मुहूर्त रेखांकित किए जाने की प्रथा है।
परिणय परम्परा, जिसके लिए प्राणीमात्र प्रतीक्षारत रहता है और जिसमें पल्लवित व पुष्पित होने वाले प्रणय का परिमाण व प्रमाण अनेक ज्ञात-अज्ञात तत्त्वों पर आश्रित होता है. जिससे कदाचित वर-वधू पूर्णतः अनभिज्ञ होते हैं। विवाह संस्कार के प्रतिपादन और संपादन हेतु उपयुक्त मुहूर्त का चयन भी एक ऐसा ही महत्त्वपूर्ण तथ्य है जिसकी उपेक्षा से परिणय सुख का परिणाम, उसका विकृत होता हुआ प्रारूप और उसमें उत्पन्न होने वाली विसंगतियाँ, विषमताएँ और विघटनकारी स्थितियाँ होती हैं। विवाह हेतु उपयुक्त मुहूर्त के अभाव में सुखद वैवाहिक जीवन की कल्पना का ऋतुराज, उत्तरोत्तर ऋतुपात में रूपांतरित होने लगता है। उपयुक्त मुहूर्त में किसी भी कार्य का संपादन अथवा प्रतिपादन सफलता की संसिद्धि करता है, इसमें किंचित संदेह नहीं।
मुहूर्त जैसे जटिल विषय पर केन्द्रित अनेक ग्रन्थ उपलब्ध हैं परन्तु कोई भी ऐसा ग्रन्थ नहीं है जिसमें परिणय सम्बन्धी समस्त मुहूर्त प्रणाली का क्रमबद्ध विवेचन आविष्ठित हो। ज्योतिष शास्त्र की इस आवश्यकता की अभिपूर्ति के उद्देश्य से विश्वविख्यात लेखकद्वय श्रीमती मृदुला त्रिवेदी एवं टी.पी. त्रिवेदी ने ‘परिणय निर्णय मुहूर्त मीमांसा’ की संरचना की। उपयुक्त वर-वधू तथा विवाह हेतु तर्कसम्मत मुहूर्त का सम्यक् संज्ञान इस कृति में वर्णित है। कृति को अग्रांकित नौ अध्यायों में व्याख्यायित और विभाजित किया गया है ताकि पाठकगण इसके अध्ययन में किंचित भी भ्रमित न हों 1. विवाह संस्कार एवं प्रकार; 2. परिणय निर्णय : प्रमुख सूत्र; 3. विवाह निर्णय ज्ञातव्य सिद्धान्त; 4. मुहूर्त मीमांसा; 5. गुरु-शुक्र अस्त विचार; 6. विवाह विचार एवं प्रश्न मार्ग; 7. जन्म समय एवं अशुभ काल : ज्ञातव्य सूत्र; 8. गण्डान्त एवं मूल शान्ति विधान, तथा 9. विवाह प्रतिपादन पद्धति।
यह कृति समस्त ज्योतिष प्रेमियों, अधिकांश ज्योतिर्विदों, जिज्ञासु पाठकों तथा प्रखर छात्रों के लिए पठनीय, अनुकरणीय, प्रशंसनीय, सराहनीय एवं संग्रहणीय है।
₹400.00 -
परिणय निर्णयमंगली योगः विविध संयोग
₹320.00वस्तुतः मंगली योग की विभिन्न सकारात्मक, नकारात्मक एवं अपवादपरक स्थितियों से प्रायः पाठकगण ही नहीं, बल्कि अनेक ज्योतिर्विद भी अनभिज्ञ हैं जो त्रुटिपूर्ण जन्मांग मिलान का हेतु है। मंगली योग से संदर्भित अज्ञानता इस तथ्य से ही परिलक्षित होती है कि अनेक अवसरों पर मंगली कन्या का विवाह अमंगली युवक के साथ सम्पन्न होता है परन्तु उनका वैवाहिक जीवन सुखी और समृद्धिशाली होता है। जबकि मंगलीदोष के सटीक मिलान के पश्चात् संपादित किए जाने वाले अनेक विवाह प्रायः असफल हो जाते हैं और करुणापूर्ण तथा भयावह विकृति, वैधव्य अथवा विवाह विच्छेद का आधार निर्मित करते हैं। सत्यता यह है कि मंगली दोष के विषय में भारी भ्रांति और भ्रमपूर्ण तथ्य समाज में प्रचलित और प्रतिष्ठित हैं जिनका तलस्पर्शी विश्लेषण, विवेचन कदाचित मंगली दोष सन्निहित यथार्थ एवं मंगली योग: विविध संयोग नामक कृतियों के अतिरिक्त अन्यत्र उपलब्ध नहीं है। मंगली दोष के विषय की अनभिज्ञता ने ही भारतवर्ष के बहुप्रशंसित, 85 से भी अधिक वृहद् शोध प्रबन्धों के रचनाकार श्रीमती मृदुला त्रिवेदी एवं टी.पी. त्रिवेदी ने इस विषय की अनिवार्यता को समझा और इन दोनों कृतियों के अन्तर्गत शताधिक जन्मांगों के माध्यम से समस्त ज्योतिष प्रेमियों के कल्याणार्थ प्रस्तुत किया है। इस कृति को अग्रांकित 11 भिन्न-भिन्न अध्यायों में विभाजित एवं व्याख्यायित किया गया है –
1. मंगली योग : विविध संयोग; 2. मंगली दोष पर सूर्य का प्रभाव शोध संज्ञान; 3. मंगली दोष पर चन्द्रमा का प्रभाव शोध संज्ञान; 4. मंगली दोष पर बुध का प्रभाव : शोध संज्ञान; 5. मंगली दोष पर बृहस्पति का प्रभाव शोध संज्ञान; 6. मंगली दोष पर शुक्र का प्रभाव : शोध संज्ञान; 7. मंगली दोष पर शनि का प्रभाव शोध संज्ञान; 8. मंगली दोष पर राहु का प्रभाव शोध संज्ञान; 9. मंगली दोष पर केतु का प्रभाव : शोध संज्ञान; 10. महिलाओं हेतु अष्टम भावस्थ मंगल अशुभ परिणाम, तथा 11. मंगलीदोष से रक्षार्थ परिहार विधान।
उल्लेखनीय है कि मंगली दोष के शुभ अथवा अशुभ फल में विविध ग्रहयोगों के कारण वृद्धि अथवा न्यूनता उत्पन्न होती है तथा इस संदर्भ में कदाचित संपुष्ट शोध प्रस्तुत किए जाने का यह प्रथम अवसर है। मंगली दोष पर विविध ग्रहों के प्रभाव से वैवाहिक सुख की स्थिति पूर्णतः रूपांतरित, परिवर्तित अथवा परिमार्जित हो जाती है। इस मर्म को अन्यान्य उदाहरणों द्वारा मंगली योगः विविध संयोग शीर्षांकित इस कृति में प्रस्तुत किया गया है। मंगली दोष के शमन हेतु अद्भुत एवं अनुभूत मंत्रप्रयोग तथा परिहार विधान कृति का अतिरिक्त आकर्षण है जिसके अनुसरण से लाखों मंगली जातक / जातिकाएं लाभान्वित हुए हैं।
समस्त ज्योतिष प्रेमियों के संज्ञान संवर्द्धन हेतु तथा मंगली दोष के निहितार्थ के तलस्पर्शी अध्ययन हेतु यह कृति पठनीय, अनुकरणीय, सराहनीय एवं संग्रहणीय है।₹400.00 -
परिणय निर्णयविवाह समय संज्ञान
₹350.00समस्त सांसारिक कर्त्तव्यों के निर्वाह हेतु विवाह एक संकल्प है जो तन-मन और मस्तिष्क को, कर्तव्य और प्रेम की भावना से आलोकित, आंदोलित, प्रमुदित व प्रफुल्लित करता है। विवाह एक संस्कार है जिसे सर्वत्र शास्त्र, समाज, संस्कृति एवं न्याय की सहमति, अनुमति प्राप्त है। विवाह समय संज्ञान नामक यह कृति उन अन्यान्य संकल्पों और ज्योतिष प्रेमियों के प्रबल अनुरोध का प्रतिफल है, जो विवाह प्रतिपादन के सटीक समय से संदर्भित, प्रामाणिक, प्रतिष्ठित शोध सिद्धान्तों के अभाव में अंकुरित, प्रस्फुटित हुए थे, जिनके क्रियान्वयन और अनुकरण द्वारा विवाह का सटीक समय सरलता से रेखांकित किया जा सकता है। हमारे समाज में सदा से ही व्याप्त विवाह के असंतुलित समीकरण के संज्ञान के सम्यक् समाधान से अभिपूरित यह कृति, विवाह काल निर्धारण हेतु हीरक हस्ताक्षर सिद्ध होगी। विवाह जीवन को दो पृथक-पृथक् भागों में विभाजित करता है। प्रथम विवाह के पूर्व का जीवन, द्वितीय- विवाह के उपरान्त का जीवन। अतः विवाह प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण घटना है और इस विषय में भी अधिकांश ज्योतिर्विदों का भविष्यकथन प्रायः मिथ्या सिद्ध होता है जो ज्योतिष विज्ञान की प्रामाणिकता के समक्ष प्रश्नचिहन लगा देता है। विवाह का सटीक समय रेखांकित न कर सकने का कारण इस विषय का अपूर्ण ज्ञान और अनभिज्ञता ही है। कदाचित आज तक किसी ने भी विवाह समय संज्ञान के संदर्भमें इतने तलस्पर्शी, सघन शोध प्रबन्ध की संरचना नहीं की, जिसके अध्ययन अनुसरण और अभ्यास से विवाह के सटीक समय का पूर्वानुमान किया जा सके। विवाह के समय से संदर्भित अन्यान्य शोध सिद्धान्तों की प्रामाणिकता को शताधिक भिन्न-भिन्न उदाहरणों द्वारा प्रदर्शित और परिलक्षित करके विषय की जटिलता को सुगम स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जो विवाह समय संज्ञान का वैशिष्ट्य है, जिसे परिज्ञान पक्ष एवं परिहार पक्ष के अंतर्गत तेरह अग्रांकित अध्यायों में विभाजित व व्याख्यायित किया गया है:
* परिज्ञान पक्ष: 1. ज्योतिष विज्ञान एवं विवाह में व्यवधान; 2. शास्त्रानुमोदित विवाह समय संज्ञान सूत्र; 3. विवाह काल निर्णय संदर्भित अनुसंधान; 4. विवाह समय संज्ञान प्रविधिः 5. गोचर का शनि सुनिश्चित करता है, विवाह का समय; 6. विवाह काल निर्धारण में गोचर के मंगल एवं शुक्र की भूमिका: 7. प्रौढ़ावस्था में विवाह; 8. विवाह प्रतिबन्धक योग का विस्तृत विवेचन, परिहार पक्ष 9. शीघ्र, सुखद एवं अखण्ड वैवाहिक सुख हेतु आध्यात्मिक उपचार, 10. ग्रह शान्ति: विविध विधान; 11. कन्याओं के विवाह में अवरोध से रक्षार्थ अनुभूत मंत्र प्रयोग, 12. कन्याओं के शीघ्र एवं सुखद विवाह हेतु स्तोत्र आराधना, एवं 13. पुरुषों के विवाह में व्यवधान का समाधान।
अतः विवाह के समय के संदर्भ में सत्य घटित होने वाले शोध सिद्धान्तों को ज्योतिष शास्त्र के यशस्वी एवं बहुप्रशंसित लेखकद्वय श्रीमती मृदुला त्रिवेदी तथा टी.पी. त्रिवेदी ने इस कृति में प्रस्तुत किया है, जो समस्त ज्योतिष प्रेमियों, अधिकांश ज्योतिर्विदों, जिज्ञासु पाठकों तथा प्रखर छात्रों के लिए पठनीय, अनुकरणीय एवं संग्रहणीय है।₹430.00 -
परिणय निर्णयवैबाहिक विसंगतियाँ ज्योतिषीय संदर्भ
₹350.00कैटिक निबंद के अनानकारी स्थितियों का प्रमुख कारण वर-वधू के जगाम के उपगुण किनान के अभाव के साथ-साथ उनके जन्मागों में विद्यमान नकारात्मक सहयोग होते हैं जो नाटिक विसंगतियों नितिगों, विघटनकारी स्थितियों, किकृत मानसिकताओं के अतिसित विवाह विछेद अथवा कैय का आधार निर्मित करते हैं। इन महगोगों का विस्तृत विन तथा तलस्पर्शी व्याख्या परिणय निर्णय-वैवाहिक विसंगतियाँ: ज्योतिषीय सन्दर्भ नामक कृह में प्रस्तुत की गई है।
किसह निछेद अनाग के लिए उत्तरदागी अन्यान्य ग्रहयोगों तथा विवाह विकेद काल के विभिन्न समीकरणों का परस्पर समायोजन इस कृति में अनेक व्यावहारिक निशिष्य समीकरण भी पाठकों के संज्ञानार्थप्रस्तुत किए गए हैं
कैटिक निगटन तथा निद के समस्त संत्रास का अंत करके उसे प्रणयपूर्ण परिणाम में स्तरित करने हेतु नीति और अनुभूत परिहार विधान इस कृति का लेशिय है। कैटिक विसंगतियों निगटनकारी स्थितियों और विच्छेद के कारण उत्पन्न होने वाले कान कैटिक जीवन पर केन्द्रित शासानुमोदित आचार्यानुमोदित, वेदविहित, गर्भित मस्त और अपनों से अभिपूरित परिश्रम-साध्य कार्य, विश्वविख्यात एटीई दिदी ने पाठकों के प्रबल और अनवरत आग्रह कणकने दागिनों का निर्वाह किया है। कृति को अगाकित पाँच अध्यायों में निभाका व्याख्यानित किया गया है 1. विवाह विच्छेदः काल परिज्ञान; 2. वैधव्य का करुण कंदन ग्रहों का स्पन्दन 3. वत्त विधान वैवाहिक विघटन, वैधव्य एवं विच्छेद का सुगम समाधान 4. पार्वती मंगल स्तोत्र, तथा 5. वांछा कल्पलता स्तोत्र
कैटिक एमके इंदगी रंगों के खेन सभी जातिकाएँ बाल्यकाल से ही देखते हैं परनु कैग का करण कन्दन अपना विवाह विछेद के दुर्दमनी दारुण दुख की किंचित सम्मानना भी उनके मन को प्रमित कर देती है जिसका पूर्वानुमान, परिणय निर्णय-वैवाहिक विसंगतियों ज्योतिषीय सन्दर्भ नामक इस कृति के अय्यन, अनुभव, कान और अगाधर पर किया जा सकना सम्भव है। विवाह की मीमांसा करने से पूर्व विवाह के पश्नमष्णिका संज्ञान अति आवश्यक है जिसका पूर्वानुमान निकि कैसटिक निरामय निगिनिषमश्, विश्श् व विनाश के वीभत्स ताण्डव के की कारु/जा अभिभावकों को सचेत और सतर्क कर युक्त में समर्थ है। समस्त ज्योतिषनियों के सड़ान सार्द्धन हेतु यह कृति पठनीय अनुकरणीय सराहनीय एवं समहणीग है।
₹430.00 -
-
प्रश्न नवनीत
₹250.00इस रचना का आरंभ दैवज्ञ शब्द से हुआ है “दैव + ज्ञ” भविष्य या विधि के विधान को जानने वाला दैवज्ञ है। अपने भविष्य को जानने की इच्छा मनुष्य मात्र को हुआ करती है। उस समय तात्कालिक गोचर, पृच्छक की नाम राशि, स्वर या शकुन से भविष्य का फलादेश करने में ज्योतिषी समर्थ होता है। सुना जाता है कि एक बार स्वयं सृष्टिकर्ता और सर्वशास्त्रवेत्ता ब्रह्माजी भी अपना भविष्य जानने के लिए संसार के पालनकर्ता और विश्व के आधार विष्णु भगवान के पास गए थे। शायद आचार्य नीलकंठ बताना चाहते हैं कि प्रश्न शास्त्र के रचयिता स्वयं भगवान विष्णु हैं जिन्होंने इसका उपदेश ब्रह्माजी को लोकोपकार हेतु किया था।
₹300.00 -
प्रश्न रहस्य
₹125.00श्नतंत्र आचार्य नीलकंठ ने अपने बहुमूल्य ग्रंथ ताजिक नीलकंठी में वर्ष तंत्र के साथ इसे समाहित किया है। यह लगभग 1587 ई० की रचना हैं इस पर डाक्टर बी०वी०रमण की टीका उपलब्ध है
प्रश्न शिरोमणि श्री वाल्मीकि त्रिपाठी के सुयोग्य पुत्र आचार्य रुद्रमणि द्वारा 18वीं शताब्दी के अंत में लिखा रचना है।₹150.00 -
प्रश्नज्योतिष के पाँच पुष्प
₹75.00पुस्तक के बारे में
“प्रश्न-ज्योतिष” के द्वारा मानवीय जिज्ञासाओं की शान्ति सम्भव है। जिन लोगों के जन्म के समय का ठीक ज्ञान नहीं है, उनके लिए प्रश्नकुण्डली अत्यावश्यक है। विद्वान लेखक ने अपनी इस लघु पुस्तक में भारतीय ज्योतिष के पाँच मूल ग्रन्थ क्रमशः वाराहमिहिर की रचना “दैवज्ञवल्लभा”, पृथुयशस् की रचना “षपंचाशिका”, पद्मप्रभुदेव विरचित “भुवन दीपक”, नलकंठ रचित “प्रश्न तंत्र”, तथा भयेसल रचित “आर्यासप्तति” को जो एक स्थान पर एकत्रित करके सरल तथा सुबोध हिन्दी भाषा में प्रस्तुत किया है वह ज्ञान-भण्डार की दृष्टि से स्वागत योग्य है। इसके पूर्व ऐसा शोधपूर्ण ऐतिहासिक ग्रन्थ इस विषय पर पहले किसी ने लिखने का प्रयास नहीं किया है। -
प्रारंभिक फलित ज्योतिष
₹250.00पुस्तक-सार
प्रत्येक जन्मकुंडली के ग्रह जातक के जीवन पर दो प्रकार का प्रभाव डालते हैं। उसमें एक होता है स्थायी और दूसरी सामयिक। जन्मकालिक ग्रहों का जातक के पारिवारिक-सामाजिक, उसकी शारीरिक बनावट, व्यक्तित्व, स्वभाव तथा संस्कारों से विशेष संबंध रहता है जबकि वही ग्रह अपने दशाकाल में जातक के जीवन में समय-समय पर उसके उत्थान-पतन, उन्नति-अवनति, स्वास्थ्य-रोग, हानि-लाभ, यश-अपयश, जीवन-मरण, आदि इष्ट-अनिष्ठ अव्यवस्थाओं को पैदा करने में सहायक या बाधक हो जाते हैं अथवा इनकी सूचना देते हैं। जीवन की इन्हीं अवस्थाओं को साधारण बोलचाल की भाषा में जातक के ‘अच्छे या बुरे दिन’ कहा जाता है। इन अच्छे या बुरे दिनों को जानने के लिए फलित ज्योतिष में अनेक पद्धतियाँ प्रचलित हैं जिनमें नक्षत्र, राशि, दशा, गोचर, तत्व आदि के आधार पर फलनिर्णय किए जाते हैं तथा घटना के सटीक रूप से घटित होने की अवधि निर्धारित की जाती है।
आपके समक्ष प्रस्तुत इस पुस्तक में फलित करने के सभी आवश्यक अवयवों का विस्तार से वर्णन किया गया है जिसका ज्ञान प्राप्त करना ज्योतिष के सभी शिक्षार्थियों के लिए आवश्यक है। यद्यपि कि इस पुस्तक के सभी आवश्यक अवयवों का सारगर्भित विश्लेषण दिया गया है फिर भी गंभीर फलादेश के दृष्टिकोण से शिक्षार्थियों को और भी विशद् सिद्धांतों एवं तकनीकों का अध्ययन करना पड़ेगा जो हमारी दूसरी पुस्तक ‘बृहत् फलित ज्योतिष’ में दी हुई है। इस पुस्तक को कुल 14 अध्यायों में विभाजित किया गया है जिसमें फलित के सभी आवश्यक सिद्धांत समाविष्ट हैं।
₹400.00 -
फलित सूत्रम्
₹250.00यह रचना उसकी है, जो सभी के मन में बैठकर अपने हजार हाथों से सभी कुछ तो करता है। ऐसा तो शायद कुछ भी नहीं जो उसकी रजामंदी के बिना संपन्न हो सके।
उस हजार हाथ वाले का धन्यवाद। इस जंजीर से जुड़े सभी जन उसकी कृपा से स्वास्थ्य, सम्मान व सुख पाएँ। अपने ठाकुर से बस यही प्रार्थना है।₹300.00 -
बुध दशाफल दीपिका”
₹350.00दशाफल दीपिका शीर्षांकित इस ग्रन्थ को हमने दस अध्यायों में व्याख्यायित, विश्लेषित और विवेचित करने की चेष्टा की है। “बुध दशाफल दीपिका” का प्रथम अध्याय बुध ग्रह : पौराणिक एवं वैज्ञानिक सत्य तथ्य पर केन्द्रित है। इस अध्याय में यह स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है कि बुध ग्रह की वास्तविकता यह है कि वह नवग्रहों में सर्वाधिक लघु पिण्ड है परन्तु जन्मांग में बुध ग्रह की भूमिका की महिमा अनन्त है। बुध बुद्धि की क्षमता, बौद्धिक प्रखरता, तलस्पर्शी विवेचन, विश्लेषण, स्मरण शक्ति के स्थायित्व या निर्बलता के अतिरिक्त विश्व में
होने वाली समस्त शोध और अनुसंधानों के लिए उत्तरदायी ग्रह है। बुद्धि ही इस पृथ्वी को संचालित करती है और जन्मांग में बुध जितना प्रबल, विशुद्ध, पापरहित, शुभग्रहों से दृष्ट, शुभ ग्रहों की राशि, नवांश, नक्षत्र में संस्थिति और साथ ही साथ अपनी उच्च, स्वराशि या मूलत्रिकोण अथवा नवांश में स्थित होता है। जातक की बौद्धिक गरिमा उतनी ही अधिक प्रशंसित चर्चित होती है।₹430.00 -
बृहत्पाराशर होराशास्थभाग-1
किताब के बारे में
यह कहना सुरक्षित है कि हिंदू ज्योतिष का जन्म ऋषियों के ऋषि पाराशर की शिक्षाओं के माध्यम से हुआ। ऋषि ने अपने शिष्य, प्रख्यात मैत्रेय को निर्देश देते हुए अपने दिव्य ज्ञान के माध्यम से अपने होरा शास्त्र में विभिन्न सिद्धांतों को स्थापित किया। बाद के सभी लेखकों आदि ने अपने कार्यों को संकलित करने से पहले ऋषियों के सिद्धांतों को अच्छी तरह से आत्मसात किया।
इस पुस्तक में कुछ मुख्य अंश इस प्रकार बताए गए हैं: राशियों के सोलह वर्ग, उनका उपयोग, राशियों के पहलू, शिशु की बुराइयाँ, 12 भावों के परिणाम, दीर्घायु, अन्य भावों में भाव स्वामियों की स्थिति के परिणाम। उपग्रहों के प्रभाव, पाद कारकांश, राजयोग, गरीबी पैदा करने वाले संयोजन, विभिन्न ग्रह अवस्थाओं के प्रभाव, चर दशा, सूक्ष्म दशा, नक्षत्र दशा, काल चक्र दशा आदि के विस्तृत प्रभाव। अष्टक वर्ग योजना, महिला कुंडली, खोई हुई कुंडली, ग्रहों की किरणें और विभिन्न कष्ट जैसे सूर्य प्रवेश, ग्रहण, मूल नक्षत्र आदि।
संक्षेप में कहें तो, यह पुस्तक भविष्यसूचक ज्योतिष के सभी आवश्यक बुनियादी सूत्रों और उन्नत सिद्धांतों से संबंधित है।
पाराशर होराशास्त्र
-
बृहत्पाराशर होराशास्थभाग-2
₹80.00डॉ. मनोज कुमार
एम. ए. (इतिहास एवं लोक प्रशासन), पीएच. डी. ज्योतिषाचार्य (के.पी., पाराशरी एवं जैमिनी पद्धति) अंक ज्योतिषी (पाइथागोरियन, वैदिक एवं चीनीज पद्धति) वास्तु-फेंगशुई विशेषज्ञ एवं पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपिस्ट₹1,000.00 -
बृहस्पति दशा फलदीपिका
₹320.00महादशा में हम स्वबाहुबल द्वारा अपार धन, यश, कीर्ति, वैभव, समृद्धि, सम्मान, पद एवं प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।
समय व्यतीत होता चला गया और बृहस्पति की महादशा के 16 वर्ष भी व्यतीत हो गए तथा हम पूरी बृहस्पति की महादशा पर्यन्त भीख ही माँगते रहे। हमारे सामने आर्थिक विषमता की ऐसी-ऐसी स्थितियाँ आयीं कि हमें आठ-आठ दिन तक भोजन भी उपलब्ध नहीं हुआ। अत्यन्त विपन्नता ने हमारे आत्मविश्वास को झकझोर कर रख दिया। तब हमें ज्ञात हुआ कि बृहस्पति धन और समृद्धि नहीं प्रदान करता है। इन 16 वर्षों में हमने ज्योतिष शास्त्र का गहन अध्ययन किया और ज्योतिष शास्त्र की हिन्दी और अंग्रेजी की लगभग सभी पुस्तकों का मनन, चिन्तन किया, जो बाद में हमारे बहुत काम आया। हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि बृहस्पति धन नहीं, बल्कि ज्ञान देता है। बृहस्पति दशाफल दीपिका के अन्तर्गत हमने दशाफल अध्ययन हेतु जो शोध सिद्धान्त प्रस्तुत किए हैं, उनके अध्ययन और क्रियान्वयन से हमारे प्रबुद्ध पाठकगण ऐसे अन्यान्य तथ्यों को भलीभांति समझ सकेंगे।
₹400.00 -
भाव भावेश फल विचार
₹60.00इस पुस्तक में ग्रहों का विभिन्न भावों में स्थित होने का फल दिया गया है, जिसका ज्ञान किसी अन्य ज्योतिष ग्रन्थ में अप्राप्य है। भावफल और दशाफल विस्तृत रूप से दिया गया है। यह भी बताया गया है कि एक भावाधिपति का द्वादश भावों में स्थित होने से क्या फल होता है। इस प्रकार 144 (12×12) योगों के फलों का पूर्ण विवरण दिया गया है। दशाफल के विचार को इतना अधिक महत्व दिया गया है कि लगभग आधी पुस्तक इसी सम्बन्ध में है। इतनी सूक्ष्मता और विस्तृत रूप से इस विषय पर किसी अन्य ज्योतिष ग्रन्थ में विचार नहीं किया गया है। इस पुस्तक में ग्रहों के नवांशों, भावों, राशियों आदि में स्थित होने से जो फल होते हैं उनके विश्लेषणात्मक फलादेश करने का अनूठा तरीका बताया गया है। इस कारण यह पुस्तक ज्योतिष में नवीन प्रविष्ट पाठकों व ज्योतिष के धुरन्धर विद्वानों, दोनों के लिए अत्यन्त उपयोगी और ज्ञानवर्द्धक सिद्ध होगी।



















