-
उद्यम और उन्नति
₹400.00ग्रन्थ-परिचय
यदि जीवन का लक्ष्य उन्नति है तो व्यक्ति का उद्यम ही यथार्थ है। उद्यम के अभाव से उन्नति एवं प्रगति संभव नहीं होती और वह दिशाषिहीन जीवन को जन्म देती है। उद्यम पूर्व उन्नति का संयुक्त पर्याय है आजीविका अथवा व्यवसाय। व्यवसाय की महत्ता तथा समय की सत्ता के मध्य निर्मित होने वाले समीकरण का सुगम समाधान है, व्यवसाय पक्ष पर केन्द्रित यह अद्भुत कृति उद्यम एवं उन्नति। खेद का विषय है कि ज्योतिष शास्त्र के विविध पक्षों से सम्बन्धित स्तरीय सामग्री और समृद्ध साहित्य का हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में अभाव है। लगभग समस्त शास्त्रीय ज्योतिष ग्रन्थों में व्यवसाय पक्ष पर अत्यन्त अल्प सामग्री ही उपलब्ध है। व्यवसाय पक्ष पर आधारित सभी शोध कार्यों का अध्ययन अनिवार्य है जो भारतवर्ष की बहुचर्चित अंग्रेजी पत्रिका ‘द एस्ट्रोलॉजिकल मैगजीन’ में अनेक अनुसंधानकर्ताओं द्वारा पूर्व लगभग 70 वर्षों से ज्योतिष विद्या के उत्तरोत्तर उत्थान हेतु प्रस्तुत किया जाता रहा है।
जातक के व्यवसाय के सटीक संज्ञान हेतु दशम भाव के साथ-साथ द्वितीय भाव का भी विश्लेषण सम्यक रूप से किया जाना चाहिए। प्रत्येक नौकरी या व्यापार के लिए पृथक-पृथक् ग्रह स्थितियों, कारकों, भावों और भावाधिपतियों की विशिष्ट स्थितियों का अध्ययन अपेक्षित है।
महाकाय, महाकाल, तिमिराकार शनि ग्रह को दुर्दमनीय दारुण दुःखों व दुःखों के संत्रास और विविध व्यथाओं का पर्याय आऔर प्रदाता स्वीकारा जाता है। इस कृति में जन्मांग में विद्यमान शनि की स्थिति के आधार पर उपयुक्त व्यवसाय, व्यापार अथवा नौकरी की दिशा का सटीक अनुमान करने की प्रामाणिक शोध प्रस्तुत की गई है। जहाँ एक एक ओर 3 सभी को प्रकंपित और भयमीत करने वाला शनि जातक को सतह से उठाकर शिखर तक पहुँचाने के अद्भुत सामर्थ्य से अभिसिंचित है, वहीं दूसरी ओर शनि की साढ़ेसाती और ढड्या, कब अनुकूल और प्रतिकूल फल प्रदान करती है, इसका भी सम्यक् संज्ञान आवश्यक है जो इस कृति में विविध व्यावहारिक उदाहरणों एवं प्रसंगों के माध्यम से आविष्ठित है।
उद्यम एवं उन्नति नामक इस कृति को विविध 10 अध्यायों में विभाजित और व्याख्यायित किया गया है। व्यवसाय पक्ष के विविध संताप से ग्रस्त मानव की पीड़ा का सनाधान प्रस्तुत करने के प्रयोजन से इस कृति में उपयुक्त परिहार को भी स्थान प्रदान किया गया है। परिहार के सविधि अनुसरण से नौकरी, व्यापार, अवनति, हानि, निलम्बन आदि समस्त संत्रास को मधुरिम मुस्कान के मधुमास में रूपांतरित करना संभव है। यह शोध प्रबन्ध समस्त ज्योतिष प्रेमियों, जिज्ञासु पाठकों, प्रबुद्ध छात्रों एवं श्रेष्ठ ज्योतिर्विदों द्वारा पठनीय, अनुकरणीय एवं संग्रहणीय है।
₹500.00 -
उपचारीय ज्योतिष कौमुदी
₹104.00पुस्तक के बारे में
गत कुछ वर्षों में उपचारीय ज्योतिष को युक्तिसंगत स्वरूप प्रदान करने में जिन कुछेक विद्वानों ने अमूल्य योगदान दिया है उनमें पाठकजी का विशिष्ट स्थान है। एल्फा पब्लिकेशन के विशेष आग्रह पर पाठकजी ने उपचारीय ज्योतिष सम्बन्धी अपने शोधपूर्ण विचार कई पुस्तकों की एक श्रृंखला के रूप में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है, जिसकी प्रथम कड़ी “उपचारीय ज्योतिष कौमुदी” के रूप में आपके सम्मुख प्रस्तुत है। यह पुस्तक छः अध्यायों की है किन्तु, इसे पढ़कर तथा समझकर कोई भी मेधावी ज्योतिषी उपचारीय ज्योतिष के क्षेत्र में पारंगत हो सकता है। प्रथम अध्याय में, वर्णित ज्योतिष के मूलभूत सिद्धान्त को समझकर आप कुंडली के बारह भावों से सम्बन्धित समस्याओं को हल करने में समर्थ हो सकते हैं। द्वितीय अध्याय में, रत्नों की आवश्यकता पर जो शोधपूर्ण विस्तृत सामग्री दी गई है वैसी उपयोगी सामग्री आपको अन्यत्र अभी तक देखने को नहीं मिली होगी। तृतीय अध्याय में, लेखक ने पराशरीय उपचार विधि की जो झलक प्रस्तुत की है वह पूर्णतः शास्त्रोक्त होते हुए भी देश-काल-पात्र के समीचीन है। चतुर्थ अध्याय में लेखक ने पैंतीस दोषपूर्ण ग्रहयुतियों के परिहार बताये हैं। पंचम अध्याय में, ग्रहों की शान्ति हेतु लेखक ने तेईस हिन्दू पौराणिक देवी-देवताओं के मंत्र जाप तथा स्तुति का जो विस्तृत विवरण दिया है उससे देवोपचार में दक्षता आ सकती है। षष्ठ अध्याय में, लाल किताब के कुछ सुप्रसिद्ध टोटके दिये गये हैं जिसमें कालसर्पयोग को शमन करने के टोटके भी शामिल हैं। यदि “जातक चन्द्रिका” को ललित ज्योतिष के आधार ग्रन्थ के रूप में मान्यता प्रदान की जा सकती है, तो कोई कारण नहीं कि “उपचारीय ज्योतिष कौमुदी” को उपचारीय ज्योतिष के आधार ग्रन्थ के रूप में मान्यता न दी जाये। पाठकों के आग्रह पर हम शीघ्र ही उपचारीय ज्योतिष श्रृंखला में पाठक जी की अन्य महत्त्वपूर्ण पुस्तकों का भी प्रकाशन करने जा रहे हैं।₹130.00 -
कालचक्र दशा से फलित
₹64.00पुस्तक के बारे में
वर्तमान समय में जो पुस्तकें कालचक्र दशा में सम्बन्धित है, उनमें ऐसे ही उदाहरणों को रखा गया है जिसमें देहादि संज्ञक राशि या उनके स्वामी पीड़ित हैं। जबकि उन पुस्तकों में ऐसे उदाहरणों को भी रखा जाना चाहिए था जिनमें देहादि संज्ञक राशि दशा में मृत्यु नहीं हुई हो, परन्तु शास्त्रीय सिद्धान्त लागू होते हों, ताकि विद्यार्थीगण दोनों स्थितियों से भिज्ञ हो जाते।
कुछ उदाहरणों में मृत्यु दशा ही गलत लगा रखी है।
कुछ उहाहरणों में प्रथम चक्र की देहादि संज्ञक राशि दशा में मृत्यु होना दर्शाया गया है जबकि जातक द्वितीय चक्र की दशा राशि में मृत्यु को प्राप्त हुआ है।
अन्तर्दशा गणना हेतु परमायु वर्षों के महत्त्व को नहीं बताया गया है।
₹80.00 -
कालसर्पयोग
₹60.00लेखक की चाह
हो सकता है कि कालसर्प योग पर बाज़ार में अन्य अनेक पुस्तकें विज्ञ पाठकों के लिए उपलब्ध हों। परन्तु कुछ लेखक कालसर्प योग के द्वारा पाठकों में भय या घम उत्पन्न करना चाहते हैं, तो कुछ लेखक कालसर्प योग को केवल अन्य ज्योतिष योगों की भान्ति योग मानकर चलना चाहते हैं। परन्तु अनुभव में आया है कि वास्तविक स्थिति कुछ और ही है। यह भी मांगलिक दोष, विष कन्या या गोचर की साढ़ेसाती की भान्ति जातक के जीवन के कुछ तथ्यों की ओर संकेत करता है। कुछ जातकों के लिए कालसर्प दोष वरदान हे तो कुछ के लिए अभिशाप। मैंने कालसर्प का इसी दृष्टि से अध्ययन किया है कि कालसर्प किनके लिए वरदान है तथा किन जातकों के लिए अभिशाप ।
मेरी पुस्तक लिखने की एक ही चाह रही है कि में विज्ञ पाठकों के सामने वास्तविक स्थिति को रख सकूँ। इसमें मैंने अपनी ओर से न तो कुछ जोड़ा है, न कुछ छिपाने की कोशिश की है। शास्त्रों में मुझे जो मिला वह मैंने पाठकों के समक्ष रखा है। मेरे मित्रों व विद्यार्थियों ने जो अनुभव बतलाए उनको लेखनी से पंक्तिबद्ध किया है।
पुस्तक पढ़ने के बाद पाठक अनुभव करेंगे कि कालसर्प योग वास्तव में जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालता है। यह पूर्व जन्मों के कर्मों की ओर संकेत देता है। यह कार्मिक योग है। जातक पर प्रभाव ज़रूर डालता है। कालसर्प योग वाले जातक किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति के लिए जन्म लेते हैं। उनका जीवन संघर्षमय रहता है। यदि पूर्व जन्मों में किसी प्राकृतिक नियम का उल्लंघन किया है या किसी जीव को कष्ट पहुँचाया है या अशुभ बचनों को अर्जित किया है, बद-दुआओं को अर्जित किया है तो जातक को इस जन्म में उसका फल भोगना पड़ता है यह ज्योतिष का आधार भी है। कालसर्पयोग सीप-सीढ़ी के खेल की तरह जातक को जीवन संघर्ष में ऊपर व नीचे, हार व जीत होती रहती है। साँप की तरह टेढ़ा मेढ़ा चलता रहता है।
₹75.00 -
कुण्डली मिलान
₹160.00पुस्तक के बारे में
विवाह जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है। जातक के माता-पिता इसे पूर्ण विचार-विमर्श करके करना चाहते हैं। गृहस्थ जीवन समाज का आधार है। इसके सुखी होने से बूढ़े, बच्चे व समाज सब ओर प्रसन्नता व हर्षोल्लास फैलता है। समाज में शान्ति व्यवस्था व हर्षोल्लास स्थापित हो इसको ध्यान में रखकर यह पुस्तक लिखी गई है।
विभिन्न संस्कारों में परस्पर विरोधी बातों का समन्वय करते हुए दक्षिण व उत्तर भारतीय रूपों व मान्यताओं का समाहार करते हुए लेखक ने विस्त त जानकारी देने की कोशिश की है। विवह के अवसर पर पूर्ण ज्ञान देने के लिये आयु निर्णय, दोष साम्य, मांगलिक दोष व विवाह के समय का निर्धारण, दर्शानर्तदशा साम्य आदि का विचार किया गया है। कन्या व वर में पाये जाने वाले अशुभयोगों की जानकारी दी गई है। विवाह की प्रत्येक समस्या को सुलझाने की पूर्ण रूपेण कोशिश की गई है।
प्रत्येक दोष का परिहार दिया गया है तथा ाधारण तौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तार भी अलग से दिया गया है। जिससे कुण्डली मिलान एवं विवाह पर एक अनूठी पुस्तक बन पड़ी है। यह केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं अपितु कुण्डली मिलान करने वाले विद्वान पंडितों के लिये भी यह एक उपयोगी पुस्तक है।
₹200.00 -
गणेश होरा शास्त्रम् भाव विवेचन भाग – 2
₹200.00श्री एस. गणेश, वैदिक ज्योतिष के अति सम्माननीय व सुप्रसिद्ध दैवज्ञ हैं। ज्योतिष विज्ञान की सेवा वे गत पच्चीस वर्षों से कर रहे हैं। वर्तमान में, वे भारतीय विद्या भवन में, ज्योतिष का अध्यापन भी कर रहे हैं। इनका परिवार, परम्परावादी दक्षिण भारतीय हिन्दू परिवार है, इनके पिता श्री ए. आर. शंकर नारायणन, मद्रासी वैदिक ब्राह्मण एसोसिएशन के सचिव थे। इनका आध्यात्मिक मूल आदरणीय श्रृंगेरी मठ से जुड़ा है एवं श्रद्धेय जगद्गुरु श्री श्रीशंकराचार्य इनके गुरु हैं। दिल्ली के को-ऑपरेटिव क्षेत्र में कार्यरत गणेशजी में परम्परावादिता तथा आधुनिकता का अनोखा संगम है। सुसभ्य, मृदु स्वभावी होने के कारण इनकी ज्ञान अनुकम्पा व करुणा उन सहस्त्रों छात्रों पर, वर्षों से हो रही है जो इनसे ज्ञान प्राप्त कर इस पारम्परिक विद्या की ज्योति को बहुत आगे तक ले जाएँगे। विश्वप्रसिद्ध श्री के. एन. राव के सान्निध्य में, भारतीय विद्या भवन में अध्यापन के दौरान अनेकों पारम्परिक पहलुओं एवं मान्यताओं को निस्संकोच प्रकाश में लाने एवं उनके संरक्षण का श्रेय भी इन्हें जाता है। इनके, शोध-पत्रों का लेखा-जोखा भी कुछ कम नहीं है।
₹250.00 -
गणेश होरा शास्त्रम् भाव विवेचन भाग – 1
₹240.00पुस्तक के बारे में
इस पुस्तक में, वर्णित सिद्धांत वीरभद्र ज्योतिष पर आधारित तथा वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों के अनुसार, यथासंभव व्यवस्थित हैं। पुस्तक की विषय वस्तु का प्रारूप, इस प्रकार तैयार किया गया है, कि मौलिक ज्योतिष सिद्धांतों (परिचय), विभिन्न भावों में स्थित ग्रहों के प्रभावों, भाव विश्लेषण तथा लग्न भाव से द्वादश भाव तक उपयुक्त उदाहरण कुण्डलियों सहित, सभी भावों का परिज्ञान प्रबुद्ध पाठकों को प्रदान किया जा सके। प्रथम छह स्थानों की व्याख्या के पश्चात्, एक उदाहरण कुण्डली का, प्रथम छह भावों के लिए, विस्तृत विश्लेषण किया गया है एवम् शेष छह स्थानों का विस्तृत विश्लेषण उनकी व्याख्या के पश्चात् किया गया है। तत्पश्चात् बारह स्थानों का विश्लेषण किया गया है। बारह भावों, भावेशों और ग्रहों के पारस्परिक सम्बन्धों पर इसमें, न केवल यथेष्ट तथ्य हैं, अपितु उनको तर्कसंगत रूप से समझाया भी है। पाठकों को अवश्य ही इससे लाभ होगा।
₹300.00 -
गीता मंत्र गंगोत्री
₹280.00श्रीमद्भगवद्गीता को महाकाव्य महाभारत का प्राण स्वीकारा गया है जो धरतीवासियों के लिए प्रार्थना पथ नहीं, बल्कि अलौकिक प्रसादामृत और पंचामृत है जिसकी एक बूँद ही मानव का ब्रह्म में विलय करके उसे मोक्षगति प्रदान करके अमरत्व की ओर प्रशस्त करती है। श्रीमद्भगवदगीता की मंत्रशक्ति से प्रायः अधिकांश भक्तजन, साधक, आराधक, पाठक तथा जिज्ञासुगण अनभिज्ञ हैं जिसे प्रबुद्ध पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना अपेक्षित है। गीता की मंत्रात्मक शक्ति एवं उसकी व्याख्या, गीता मंत्र गंगोत्री में सहज और सघन स्वरूप में सन्निहित है। गीता मंत्र गंगोत्री बारह अध्यायों में व्याख्यायित विभाजित है जिन्हें अग्रांकित नामों से शीर्षांकित किया गया है:
₹350.00 -
गोचर फल विचार
₹120.00वर्तमान पुस्तक “गोचर फल विचार” में गोचर-फल-विकास के सेल अध्यायों में प्रकाश डाला गया है। प्रथम अध्याय में दर्शन फल विचार के महत्व पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया है। द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, पष्ठ, सप्तम, अष्टम और नवम अध्यायों में शास्त्रीय ग्रंथों में क्रमशः नारद-संहिता, बृहसंहिता, फलदीपिका, ज्योतिषाभरण, ज्योतिषार्घव-नवनीतम् ज्योतिषादेशमार्ग, कालप्रकाशिका, बृहज्ज्योतिषसार और फलित-मार्तण्ड में ज्योतिष शास्त्र से संबंधित सिद्धांतों का वर्णन किया गया है। शास्त्रीय ग्रंथों में जन्मकालीन चन्द्र-नक्षत्र के आधार पर ही दर्शन फल विचार का सारा ताना-बाना बना हुआ है जिसमें स्थायित्व नहीं बताया जा सकता।
₹150.00 -
गोचर फलदर्पण (एक आधुनिक और वैज्ञानिक अध्ययन)
₹224.00* ज्योतिष शास्त्र के गोचर विषय पर लिखी गयी पहली पुस्तक जिसमें लेखक के वर्षों पढ़ाने के अनुभव का निचोड़ है।
* क्रमवार ढंग तथा उदाहरणों के माध्यम से गोचर की अनूठी और सही व्याख्या ।
* प्राचीन सिद्धान्तों को आधार मानकर वर्तमान काल में गोचर की अचूक उपयोगिता ।
* गोचर का वर्गों में प्रयोग-एक अद्वितीय विधि ।
* समुदाय अष्टक वर्ग और सर्वाष्टक वर्ग के सूक्ष्म भेद तथा गोचर के अभिनव प्रयोग।
* अष्टक वर्ग में गोचर देखकर ‘दिन कैसा बीतेगा’ बताने में प्रवीणता आदि-आदि अनेक व्यावहारिक उपयोगों पर मौलिक पुस्तक ।
₹280.00 -
ग्रह योग संक्षेपिका
₹320.00ग्रन्थ-परिचय
ग्रहयोगों की महत्ता का अनुमान कोई प्रबुद्ध ज्योतिष प्रेमी ही लगा सकता है। कितने ही जन्मांगों का गहन विश्लेषण करने पर भी, उनके मध्य सन्निहित मर्म को तब तक नहीं जाना जा सकता, जब तक ग्रहयोगों और उनके परिणाम का सम्यक् ज्ञान न हो। डा. राधाकृष्णन, पं. जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गाँधी, डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं नरेन्द्र मोदी आदि के अत्यंत साधारण दिखने वाले जन्मांगों का रहस्य ग्रहयोगों के संज्ञान के अभाव में कदापि स्पष्ट नहीं हो सकता है। वस्तुतः ग्रहयोग ज्योतिष शास्त्र की आत्मा है। ग्रहयोगों की उपेक्षा करके जन्मांग में छिपे रहस्य को कदापि नहीं जाना जा सकता चाहे ग्रह स्थितियों, उनके बलाबल, दृष्टि, युति, स्वामित्व, नक्षत्र, राशि, भाव आदि की कितनी भी व्याख्या की जाए। ग्रहों का अपनी उच्च या नीच राशि में स्थित होना, अनुकूल फल प्रदान करेगा या प्रतिकूल, यह ग्रहयोगों पर निर्भर करता है। प्रायः देखने में आता है कि जिन जन्मांगों में छह ग्रह भी अपनी उच्च राशि में स्थित हैं, वह नितांत सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं; तथा जिनके जन्मांगों में अनेक नीच राशिस्थ ग्रह हैं, वह सतह से उठकर शिखर तक पहुँचे हैं। इसका रहस्य तभी स्पष्ट हो सकता है जब ग्रहयोगों के सम्यक् संज्ञान एवं सटीक क्रियान्वयन का अनुमान हो।
ग्रह योग संक्षेपिका के अध्ययन, अनुसंधान व अभ्यास के साथ-साथ ग्रहयोगों के मनन, चिंतन और मंथन में अत्यन्त सुगमता होगी। जो जिज्ञासु ज्योतिष प्रेमी एक दृष्टि में ग्रहयोगों को आत्मसात् करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शीघ्र संदर्भित पुस्तिका के समतुल्य है। श्रीमती मृदुला त्रिवेदी एवं श्री टी.पी. त्रिवेदी ने अथक चेष्टा की है कि कोई भी ग्रहयोग, जो किसी भी ग्रहयोग से सम्बन्धित कृति में सन्निहित है, वह इस कृति के अन्तर्गत अवश्य उपलब्ध हो। लगभग 1200 ग्रहयोगों का संदर्भ, उनकी परिभाषा एवं परिणाम इस कृति का वैशिष्ट्य है। प्रबुद्ध और प्रखर ज्योतिष प्रेमियों को, जो मात्र योग की संरचना एवं उनके परिणाम के विषय में जानना चाहते हैं, उनके लिए इस कृति का अध्ययन मात्र ही पर्याप्त है।
ग्रह योग संक्षेपिका को सात अध्यायों में विभाजित किया गया है–1. विविध योग, 2. धन योग, 3. विवाह योग, 4. संतान योग, 5. आयु योग, 6. भवन एवं वाहन योग, तथा 7. विद्या, बुद्धि एवं शिक्षा योग।
ग्रह योग संक्षेपिका ग्रहयोगों पर केन्द्रित एक सम्पूर्ण व सरल कृति है जिसके अध्ययन से किसी भी जन्मांग में निर्मित होने वाले अन्यान्य ग्रहयोगों को रेखांकित करना सुगम है। अतः यह समस्त प्रबुद्ध पाठकों, जिज्ञासु छात्रों तथा विद्वान ज्योतिर्विदों के लिए पठनीय, अनुकरणीय, सराहनीय एवं संग्रहणीय ग्रन्थ है।
₹400.00 -
ग्रहफल विचारप्लूटो नेपच्यून व यूरेनस सहित
₹240.00पुस्तक एक दृष्टि में
बहुधा ग्रह अपने नैसर्गिक कारकत्व के साथ, जिस भाव में बैठें या जिस भाव के स्वामी हों उनका फल देते हैं। अतः पुस्तक का आरंभ व समापन भाव विवेचन से हुआ है। देखें पृष्ठ 1-18 व परिशिष्ट पृष्ठ 275-278।
अध्याय दो में भाव विचार के नियम (भाव संबंधी शुभता-अशुभता का बोध) तो परिशिष्ट 2, में भावेश की भाव गत स्थिति का फल दिया है। देखें पृष्ठ 19-30, तथा पृष्ठ 279-295।₹300.00 -
चद्र दशा फलदीपिका
₹472.00चन्द्रमा अनादि काल से सौन्दर्य का प्रतीक स्वीकारा गया है। चन्द्रमा के दर्शन मात्र से जीवन की अनेक क्लिष्ट स्थितियों के समाधान का पथ प्रशस्त होता है। दर्शन करने में चन्द्रमा जितना निर्मल कोमल और स्वच्छ प्रतीत होता है, वास्तव में देह उतना ही जटिल है। चन्द्रमा के महत्व को समझना सुगम है परंतु उसके वास्तविक फलाफल का सटीक विवेचन अधिक दुःसाध्य है। पृथ्वी के चारों ओर परिभ्रमण करने वाला चन्द्रमा, पृथ्वीवासियों पर सर्वाधिक प्रभाव डालता है इसीलिए चन्द्रमा को जन्मांग का प्राप्ण घोषित किया गया है। चन्द्रमा का बलाबल और स्थिति ही जन्मांग की प्रबलता या निर्बलता का आधार है। चन्द्रमा की विंशोत्तरी दशा पर केन्द्रित अनुकूल-प्रतिकूल फलाफल का तलस्पर्शी अध्ययन और उसके क्रियान्वयन हेतु अनेक शोधपरक सिद्धान्तों तथा विशिष्ट सूत्रों का उपयुक्त समायोजन चन्द्र दशाफल दीपिका में किया गया है ताकि चन्द्रमा की दशान्तर्दशा के अन्तर्गत होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का सटीक आकलन किया जाना संभव हो सके।
इस कृति को 12 अध्यायों में विभाजित किया गया है जिनके अध्ययन से चन्द्रमा की महादशा व अंतर्दशा के विषय में सम्यक् संज्ञान प्राप्त करके सटीक भविष्यकथन किया जा सकता है: 1. ग्रहस्थिति एवं फलकथन, 2. भावगत दशाफल विवेचन, 3. ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रग्रह का महत्व, 4. विविध भावगत चन्द्रमा की दशा का फल, 5. बारह जन्म राशियों का फल. 6. बारह राशियों में चन्द्रमा का फल, 7. लग्न फल, 8. विविध लग्नों के लिए भावगत चन्द्रमा का फल. 9. चन्द्रमा की महादशा का संभावित फलाफल, 10. चन्द्रमा की महादशा का फल, 11. चन्द्रमा की महादशा के मध्य अंतर्दशाओं का फल, तथा 12. चन्द्र पीड़ा परिहार विधान।
यह एक व्यावहारिक और ज्योतिष शास्त्र पर केन्द्रित शताधिक शोध प्रबन्धों के रचनाकार ज्योतिर्विदों का प्रथम प्रयास है कि विंशोत्तरी दशा पर केन्द्रित प्रत्येक ग्रह की महादशा और अंतर्दशाओं का इतना वृहद, संपुष्ट और अनुभूत फलकथन दशाफल दीपिका की श्रृंखला के अंतर्गत किया जाना संभव हो सका। सर्वविदित है-कि विश्व में सबसे अधिक उपयोग विंशोत्तरी दशाओं का ही होता है इसलिए इस दशाफल दीपिका श्रृंखला को विंशोत्तरी दशाओं तक ही सीमित रखा गया है। विश्वास है कि विंशोत्तरी दशाफल से सम्बन्धित कृति के अध्ययन की आंकाक्षा व समस्त दशाओं की संरचना के परिणाम से सम्बन्धित जिज्ञासा का सशक्त सारभूत व सारगर्भित समाधान है चन्द्र दशाफल दीपिका जो प्रबुद्ध पाठकों, जिज्ञासु छात्रो व ज्योतिष शास्त्र के अध्येताओं के लिए पठनीय, अनुकरणीय एवं संग्रहणीय है।
₹590.00 -
चिकित्सा ज्योतिष
₹200.00जैसा कि अन्य प्राचीन ज्योतिषियों ने अपने गहन अनुभव व अध्ययन से ग्रह राशि व नक्षत्र से अवयव व रोग पर विचार किया है। उसी परंपरा को थोड़ा आगे बढ़ाते हुए यहाँ रोग के मूल कारण वात, पित्त, कफ पर चर्चा करने के बाद वैकल्पिक चिकित्सा प्रणाली यथा सप्तचक्र, नाड़ी शोधन, योग मुद्राएँ व सटीक बिंदु दबाव पर चर्चा हुई है। इस पुस्तक का उद्देश्य संभावित रोगों की जानकारी देना है व उनसे बचाव के रोग निवारण के सरल व सर्व सुलभ उपायों की खोज
₹250.00 -
जातक सारावली अष्टम भाव
₹440.00इस संसार का सर्वाधिक प्रबल पक्ष है मृत्यु। जिसको जीवन मिला है, उसकी मृत्यु होना सुनिश्चित है। प्रत्येक व्यक्ति इस सत्य से अवगत है कि कभी न कभी काल के कराल कर उसके जीवन को ध्वस्त कर देंगे। किसी का जीवन पल मात्र का होता है और किसी का जीवन सौ वर्ष से भी अधिक होता है। इस सत्य को सभी को भलीभांति समझने का प्रयास करना चाहिए कि हमें विधाता ने जितने दिन भी जीने को दिए हैं, उसे हमें एक पराक्रमी, साहसी, निर्भीक, परिश्रमी और आनन्द की समस्त विधाओं को गले लगाने और दूसरों में खुशियाँ बाँटने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। मृत्यु तो एक दिन आनी ही है और उसी क्षण आनी है, जिस क्षण विधाता ने लिखी है। जीवन के इस वास्तविक सत्य को सभी को सदा आत्मसात करना चाहिए।
राजा परीक्षित ने आचार्य शुकदेव जी से श्रीमद्भागवतपुराण खूब मन लगाकर सुना। अन्त में शुकदेव महाराज ने राजा परीक्षित से प्रश्न किया है- हे राजन् ! मैंने तुम्हें श्रीमद्भागवत पुराण सुनाया। अब एक प्रश्न मैं तुमसे पूछना चाहता हूँ। राजा परीक्षित बोले- जी, अवश्य पूछिए । आचार्य शुकदेव ने पूछा कि क्या तुम मरोगे? राजा परीक्षित ने कहा कि मैं कभी नहीं मरूँगा और यही जीवन का यथार्थ है।
₹550.00 -
जातक सारावली दशम भाव
₹360.00जातक सारावली-दशम भाव आकाशीय पिंडों का अध्ययन एवं ज्योतिष शास्त्र के शोध सिद्धांतों से लोकहित व्यवसाय पक्ष का प्रकाश पुंज है। व्यवसाय और कर्म की अधिष्ठाता महाप्रभु की परमपावन पुण्य पदराज का मंगल तिलक है जातक सारावलि-दशम भाव। अर्थात व्यवसाय जीविकोपार्जन का माध्यम, समस्त मानव जाति की गति, मति, प्रगति, विकास की सम्यक स्थिति का नवोदित अंग है। व्यवसाय का गौरव ही नर-नारियों की प्रभुता और सत्ता, अधिकार और कर्तव्य, कर्म और दायित्व की त्रिवेणी है और यही जीवन के विविध मिश्रण और साम्राज्य से अलंकृत कर्म का ऐसा सिंधु है, जिसमें अस्तित्व, अनंत, अविरल, निर्मल, कोमल मधु और तरल पदार्थों का समावेश और निरंतर प्रवाह होता है। मनोनुकूल व्यवसाय प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिकता होती है। व्यवसाय पक्ष पर कई ग्रंथ उपलब्ध हैं परतु अधिकांश ग्रंथों की सत्यता संदिग्ध है।
किसी कुशल ज्योतिर्विद् से पूछे जाने वाली प्रमुख जिज्ञासाओं में जातक /जातिका के व्यवसाय से सम्बन्धित प्रश्न को रेखांकित किया जा सकता है। वह नौकरी करेगा या व्यापार में सफलता प्राप्त करेगा, उद्योगपति बनेगा या परामर्शदाता बनकर धनार्जन करेगा। यदि उद्योगपति बनेगा तो किस स्तर का होगा, क्या देश के प्रतिष्ठित और यशस्वी उद्योगपतियों में उसके नाम की गणना होगी या फिर कोई साधारण नौकरी करके मात्र जीवनयापन कर सकेगा। ऐसे कई प्रश्न अभिभावकगण प्रायः पूछते रहते हैं और यह स्वाभाविक होने के साथ ही अनिवार्य भी है। जातक सारावली-दशम भाव का वैशिष्ट्य है, नवांश चक्र द्वारा उपयुक्त व्यवसाय को रेखांकित करना। नवांश चक्र के अध्ययन के अभाव में किसी भी जातक के व्यवसाय का सटीक अनुमान करना लगभग उसी प्रकार है, जैसे किसी व्यक्ति का चित्र देखकर सम्बन्धित व्याधियों का रेखांकन करना। अस्तु, नवांश चक्र का तलस्पर्शी मर्म तथा ऐसे अनेक विषयों के प्रामाणिक व परीक्षित शोधसूत्र, इस कृति में समाहित हैं जो इसे व्यवसाय पक्ष पर केन्द्रित एक असाधारण कृति के रूप में परिलक्षित करते हैं।
कृति को विषय के विस्तृत धरातल के आधार पर 19 शोधपरक एवं ज्ञानवर्द्धक अध्यायों में व्याख्यायित किया गया है। इस कृति के अंतर्गत श्रीमती मृदुला त्रिवेदी एवं श्री टी.पी. त्रिवेदी ने अपने पूर्व 40 वर्षों के अध्ययन, अनुभव, अनुसंधान के पावन प्रांजल पीयूष का संचरण किया है। समस्त जिज्ञासु पाठकों एवं ज्योतिष प्रेमियों के लिए जातक सारावली-दशम भाव पठनीय, अनुकरणीय व संग्रहणीय है जिसमें सन्निहित सिद्धान्तों के क्रियान्वयन से व्यवसाय पक्ष से संदर्भित भविष्य कथन करने का अपूर्व कौशल और सामर्थ्य प्राप्त होना संभव है।
₹450.00 -
जातक सारावली द्वितीय भाव
₹320.00धनार्जन, धन संचय तथा धन संवर्द्धन के विविध विधान के अन्यान्य अलौकिक शोध सिद्धान्तों से आलोकित ग्रहयोगों तथा उपयुक्त उदाहरणों से अलंकृत, आचार्यानुमोदित, शास्त्र संदर्भित ग्रन्थ जातक सारावली–द्वितीय भाव समस्त ज्योतिष प्रेमियों के लिए हीरक हस्ताक्षर सिद्ध होगी।
जातक के भाग्य पर विचार करने के साथ-साथ द्वितीय भाव का प्रबल होना भी अपेक्षित है। धनागमन का स्रोत ज्ञात हो, तो उसी के अनुरूप शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। धन भाव की प्रबलता या निर्बलता का अनुमान करन क लिए षष्ठ च स्थान पान का अध्ययन भी अनिवार्य है क्योंकि षष्ठ भाव, द्वितीय भाव से पंचमस्थ फलेवा है बीर दास भाव द्वितीय भाव से नवमस्थ होता है। इन तीनों भावों में परस्पर विरामेपास्याश अम्वन्ध का अध्ययन ही जातक के धनवान हाने की वास्तविक स्थिति का परिचालन प्रधान करता है।
लिलीय चाचयता ग्रहों की विस्तृत व्याख्या और उनसे सम्बन्धित अन्यान्य शास्त्रीय प्रष्चों में विलमान सामग्री के साथ लेखकद्वय के अध्ययन, अनुभव, अनुसंधान और अम्पास का सारांश सटीक उदाहरणों के साथ इस कृति में समायाजित किया गया है। द्वितीय भाव में संस्थित ग्रहों के अतिरिक्त द्वितीयश की विभिन्न भाव में संस्थिति का फल, विभिन्न भावों के अधिपतियों के द्वितीय भावगत होने का फल एवं द्वितीय भाव म दो या दो से अधिक ग्रहों की युति का फल आदि का इतना संपुष्ट और सघन विश्लेषण प्रथम बार इस कृति में आविष्ठित है।
जातक सारावली–द्वितीय भाव को अग्रांकित शीर्षकों में विभाजित करक कृति के आधार के शोध सिद्धांतों को प्रबल धरातल प्रदान किया गया है: 1. द्वितीय भाव : विविध पक्ष, 2. द्वितीय भावगत ग्रहों का फल, 3. द्वितीय भावगत विभिन्न राशियों एवं ग्रहों की दृष्टि का फल, 4. द्वितीय भावगत विभिन्न ग्रह युतियों का फल, 5. द्वितीयेश के विभिन्न भावगत होने का फल, 6. विभिन्न भावेशों के द्वितीय भावगत होने का फल, 7. ग्रहों का संतुलन एवं समृद्धि का संवर्द्धन, 8. धन योग : ग्रहों का संयोग, तथा 9. विपुल वित्तार्जन: विविध समीकरण।
जातक सारावली–द्वितीय भाव, धनार्जन, धनसंचय, धनीक्ष्याम, धन संवर्द्धन तथा विपुल धन के विस्तार और प्रसार के साथ आय के स्रोत के अनुमान, चामी से फाई मुखमंडल के सोन्दर्य, नेत्रों की ज्योति तथा परिवार के पठन के अध्ययन हेतु पृछ प्रामाणिक ओर परीक्षित ग्रन्थ है जो सभी ज्योतिष प्रेमियों के लिए उदरणीय पहनीर अनुकरणीय एवं संग्रहणीय है।
₹400.00 -
जातक सारावली नवम् भव
₹440.00ग्रन्थ-परिचय
ज्योतिष सारावली-दशम भाव आकाशीय पिंडों का अध्ययन एवं ज्योतिष शास्त्र के शोध सिद्धांतों से लोकहित व्यवसाय पक्ष का प्रकाश पुंज है। व्यवसाय और कर्म की अधिष्ठाता महाप्रभु की परमपावन पुण्य पदराज का मंगल तिलक है जातक सारावलि-दशम भाव। व्यवसाय अर्थात् जीविकोपार्जन का माध्यम, समस्त मानव जाति की गति, मति, प्रगति, विकास की सम्यक् स्थिति का नवोदित अंग है। व्यवसाय का गौरव ही नर-नारियों की प्रभुता और सत्ता, अधिकार और कर्तव्य, कर्म और दायित्व की त्रिवेणी है और यही जीवन के विविध मिश्रण और साम्राज्य से अलंकृत कर्म का ऐसा सिंधु है, जिसमें अस्तित्व, अनंत, अविरल, निर्मल, कोमल मधु और तरल पदार्थों का समावेश और निरंतर प्रवाह होता है। मनोनुकूल व्यवसाय प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिकता होती है। व्यवसाय पक्ष पर कई ग्रंथ उपलब्ध हैं लेकिन अधिकांश ग्रंथों की सत्यता संदिग्ध है।
किसी कुशल ज्योतिर्विद से पूछे जाने वाली प्रमुख जिज्ञासाओं में जातक /जातिका के व्यवसाय से सम्बन्धित प्रश्न को रेखांकित किया जा सकता है। वह नौकरी करेगा या व्यापार में सफलता प्राप्त करेगा, उद्योगपति बनेगा या परामर्शदाता बनकर धनार्जन करेगा। यदि उद्योगपति बनेगा तो किस स्तर का होगा, क्या देश के प्रतिष्ठित और यशस्वी उद्योगपतियों में उसके नाम की गणना होगी या फिर कोई साधारण नौकरी करके मात्र जीवनयापन कर सकेगा। ऐसे कई प्रश्न अभिभावकगण प्रायः पूछते रहते हैं और यह स्वाभाविक होने के साथ ही अनिवार्य भी है। जातक सारावली-दशम भाव का वैशिष्ट्य है, नवांश चक्र द्वारा उपयुक्त व्यवसाय को रेखांकित करना। नवांश चक्र के अध्ययन के अभाव में किसी भी जातक के व्यवसाय का सटीक अनुमान करना लगभग उसी प्रकार है, जैसे किसी व्यक्ति का चित्र देखकर सम्बन्धित व्याधियों का रेखांकन करना। अस्तु, नवांश चक्र का तलस्पर्शी मर्म तथा ऐसे अनेक विषयों के प्रामाणिक व परीक्षित शोधसूत्र, इस कृति में समाहित हैं जो इसे व्यवसाय पक्ष पर केन्द्रित एक असाधारण कृति के रूप में परिलक्षित करते हैं।
कृति को विषय के विस्तृत धरातल के आधार पर 19 शोधपरक एवं ज्ञानवर्द्धक अध्यायों में व्याख्यायित किया गया है। इस कृति के अंतर्गत श्रीमती मृदुला त्रिवेदी एवं श्री टी.पी. त्रिवेदी ने अपने पूर्व 40 वर्षों के अध्ययन, अनुभव, अनुसंधान के पावन प्रांजल पीयूष का संचरण किया है। समस्त जिज्ञासु पाठकों एवं ज्योतिष प्रेमियों के लिए जातक सारावली-दशम भाव पठनीय, अनुकरणीय व संग्रहणीय है जिसमें सन्निहित सिद्धान्तों के क्रियान्वयन से व्यवसाय पक्ष से संदर्भित भविष्य कथन करने का अपूर्व कौशल और सामर्थ्य प्राप्त होना संभव है।
₹550.00 -
जातक सारावली पंचम भाव
₹360.00ग्रन्य-परिचय
संतति-सुख के अभाव में, दाम्पत्य सुख की सम्पूर्णता सदा ही संदिग्ध रहती है।
सन्तान भविष्य की नियामक होने के साथ-साथ, उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों के मध्य निर्मित होने वाले सुन्दर समीकरण का स्वर्णिम सुदीप है। संतति-सुख के विविध पक्षों की शास्त्रानुमोदित व्याख्या तथा फलादेश के प्रमाणित, परीक्षित तथा प्रतिष्ठित सूत्रों के संतुलित समायोजन के साथ-साथ, पंचम भावगत नवग्रहों के फलाफल का विस्तृत विवेचन एवं संदर्भित सूत्रों की प्रामाणिकता को विविध जन्मांगों की व्याख्या द्वारा इस कृति में सिद्ध किया गया है। पुत्र और पुत्रियों की संख्या, संततिहीनता अथवा दत्तक संतति सम्बन्धी ग्रहयोगों को विविध उदाहरणों द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
पंचम भाव से बुद्धि की प्रखरता, ज्ञान की दिशा, रचनात्मकता, कलात्मकता, बौद्धिक क्षमता, स्मरण शक्ति, शिक्षा, विद्वत्ता, बौद्धिक कौशल, प्रेम सम्बन्धों की सफलता अथवा विफलता तथा संतति सुख का उल्लास एवं संततिहीनता के संत्रास आदि के अनुमान से संदर्भित विविध दुर्लभ सूत्र, जातक सारावली-पंचम भाव का वैशिष्ट्य है।
जातक सारावली-पंचम भाव अग्रांकित अध्यायों में विभाजित एवं व्याख्यायित है-1. पंचम भावगत राशियाँ, तथ्य एवं तत्त्व आदि; 2. पंचमेश की विभिन्न भावस्थिति के अनुसार फल; 3. विभिन्न भावेशों के पंचम भावगत होने तथा ग्रहों की दृष्टि का समीकरण; 4. पंचम भाव से सम्बद्ध विशिष्ट शोध सिद्धान्त; 5. पंचम भावगत सूर्य का फल; 6. पंचम भावगत चन्द्रमा का फल; 7. पंचम भावगत मंगल का फल; 8. पंचम भावगत बुध का फल; 9. पंचम भावगत बृहस्पति का फल; 10. पंचम भावगत शुक्र का फल; 11. पंचम भावगत शनि का फल; 12. पंचम भावगत राहु का फल; 13. पंचम भावगत केतु का फल; 14. पंचम भाव बौद्धिक प्रखरता एवं शिक्षा; 15 पंचम भाव से संदर्भित कतिपय विशेष ग्रहयोग; 16 पुत्र सुखः परिज्ञान एवं परिणाम; 17. मुख्यतः कन्याओं के जन्म हेतु ग्रहयोग; 18. सन्तानहीनता एक अभिशाप; 19. दत्तक पुत्र हेतु ग्रहीय आयाम तथा 20. पंचमेश की महादशा का फल।
जातक सारावली-पंचम भाव ज्योतिष शास्त्र का रत्नमण्डित अमृत कलश है, जिसमें सन्निहित समस्त सिद्धान्तों को आत्मसात् कर लेने की अनिवार्यता असंदिग्ध है क्योंकि लेखकद्वय ने ‘गागर में सागर’ भरने की श्रमसाध्य चेष्टा की है। यह कृति समस्त ज्योतिष प्रेमियों और अध्येताओं के लिए अनिवार्य रूप से पठनीय, अनुकरणीय एवं संग्रहणीय है।
₹450.00 -
जातक सारावली प्रथम भाव
₹320.00ग्रन्थ-परिचय
ज्योतिष शास्त्र के अभिनव अभिज्ञान के अन्यान्य शोध सिद्धान्तों के अभ्युदय के इस अभियान के रत्नमण्डित सोपान के प्रथम सुरमित सूत्र परिज्ञान को जातक सारावली-प्रथम *भाव से शीषांकित किया गया है। इसके अंतर्गत समस्त ज्योतिष शास्त्रों के सौरभूत सिद्धांतों एवं शोध सूत्रों के सम्यक् संकलन की अनिवार्यता सभी ज्योतिष प्रेमी अनादि काल से अनुभव करते रहे हैं जिसका आचार्यानुमोदित समाधान कृति की संरचना का सार्वभौमिक, सार्वलौकिक प्रयोजन है।
भारतवर्ष के बहुप्रतिष्ठित ज्योतिर्विद श्रीमती मृदुला त्रिवेदी एवं श्री टी.पी. त्रिवेदी ने विविध ग्रन्थों एवं ज्योतिष शास्त्रों से स्वर्णिम सिद्धान्तों का सतर्कतापूर्वक चयन एवं संकलन करके इस कृति में सुंदर स्वरूप में सुव्यवस्थित व समायोजित किया है ताकि प्रखर जिज्ञासुओं व समस्त ज्योतिष प्रेमियों को एक ही स्थल पर अधिकाधिक ज्योतिष शास्त्र का तलस्पर्शी संज्ञान उपलब्ध हो सके और सत्य व सटीक भविष्यकथन करने में सफलता प्राप्त हो।
ग्रहों की विविध भाव स्थिति, भावाधिपति की पृथक् पृथक् भाव स्थिति का फल, विभिन्न भावों के स्वामियों के लग्नगत होने का परिणाम, लग्नगत ग्रहों के साथ अन्य ग्रहों की युति तथा दृष्टि आदि का सम्यक् विवेचन इस कृति का वैशिष्ट्य है।
कृति को बारह अत्यन्त उपयोगी एवं महत्वपूर्ण भागों में विभाजित, व्याख्यायित तथा अग्रांकित शीर्षकों से नामांकित किया गया है- 1. ग्रहीय आयाम एवं राशि चक्र, 2. ज्योतिष शास्त्र के सारभूत सूत्र, 3. फलित ज्योतिष के स्वर्णिम सिद्धान्त, 4. नवांश : सन्निहित यथार्थ, 5. प्रथम भाव फल निर्णय, 6. समय संज्ञान एवं समीक्षा, 7. शनि-शुक्र अथवा शुक्र-बृहस्पति की दशान्तर्दशा, 8. लग्न में नवग्रहों की स्थिति के अनुसार फलाफल, 9. लग्नगत विभिन्न राशियों का फलाफल, 10. लग्नेश के भिन्न-भिन्न भावगत होने का फलाफल, 11. लग्न में विभिन्न ग्रह युति फल, तथा 12. प्रमाणित, प्रतिष्ठित एवं परीक्षित प्रयोग।
जातक सारावली-प्रथम भाव के अन्तिम अध्याय में ज्योतिष शास्त्र के सौ से अधिक ऐसे ज्ञातव्य शोध सूत्रों को प्रस्तुत किया गया है जो कदाचित अन्यत्र उपलब्ध नहीं हैं। यह सिद्धान्त सूत्र, भविष्यकथन में आश्चर्यजनक सत्यता, सूक्ष्मता, सतर्कता, सहज ही परिलक्षित करते हैं।
जातक सारावली-प्रथम भाव ज्योतिष शास्त्र का रत्नमण्डित अमृत कलश है, जिसमें सन्निहित समस्त सिद्धान्तों को आत्मसात् कर लेने की अनिवार्यता असंदिग्ध है क्योंकि लेखकद्वय ने गागर में सागर भरने की श्रमसाध्य चेष्टा की है। जातक सारावली-प्रथम भाव समस्त ज्योतिष प्रेमियों और अध्येताओं के लिए अनिवार्य रूप से पठनीय, अनुकरणीय, सराहनीय एवं संग्रहणीय है।
₹400.00



















